उपायुक्त ने किया निहरी तहसील का औचक निरीक्षण, 30 अप्रैल तक लंबित मामलों के निपटारे के दिए निर्देश

  • राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को दें सर्वोच्च प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

मंडी, 09 अप्रैल। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज वीरवार को सुंदरनगर उपमंडल की दूरदराज तहसील निहरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड का गहनता से अवलोकन किया और राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर राजस्व लोक अदालत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सभी राजस्व अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें, ताकि लोगों को सरकार की इस पहल का समय पर पूरा लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने इस अवसर पर राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित फाइलों का एक-एक कर गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट में लंबित मामलों का भी ब्यौरा प्राप्त किया। तहसीलदार कोर्ट में तकसीम का एक, निशानदेही के तीन तथा दुरुस्ती के दो मामले लंबित पाए गए। वहीं नायब तहसीलदार के कोर्ट में तकसीम के 9, निशानदेही के 12 तथा दुरुस्ती के 7 मामले लंबित पाए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि निशानदेही एवं दुरुस्ती के मामलों का निपटारा 30 अप्रैल, 2026 तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार की कोर्ट में लंबित मामलों की अधिकता के दृष्टिगत इन्हें तहसीलदार कोर्ट में भेजने बारे उपमंडलाधिकारी (ना.) को आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी पूरी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करें, ताकि लोगों को राजस्व मामलों के निपटान में सुविधा मिल सके। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया।

उपमंलाधिकारी (ना.) अमर नेगी, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित निहरी तहसील के अंतर्गत तीन क्षेत्रीय कानूनगो एवं 18 पटवार वृत्त से संबंधित राजस्व अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

=========================================


DPRO MANDI

6:44 PM (1 hour ago)
to dpromandi

12 अप्रैल को छिपनू व सौली खड्ड क्षेत्र में आंशिक रूप से यातायात बाधित रहेगा

मंडी, 9 अप्रैल। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि 12 अप्रैल (रविवार) को मण्डी-कटौला मार्ग पर छिपनू (छिपनू टैंक के पास) तथा चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौली खड्ड (पारस होटल के पास) में पाइपलाइन से संबंधित कार्य के चलते यातायात आंशिक रूप से बाधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि छिपनू नाले पर स्लैब कल्वर्ट निर्माण कार्य के कारण जल शक्ति विभाग द्वारा विभिन्न व्यास की पेयजल पाइपलाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इसके अतिरिक्त सौली खड्ड (पारस होटल के पास) सड़क पार सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते मण्डी-कटौला मार्ग पर छिपनू में 12 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा, जबकि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौली खड्ड के पास यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि यह निर्णय लोगों एवं वाहनों की सुरक्षा तथा कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत लिया गया है।उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

--