हिसार, 07.04.26-- पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान ज्ञान, अनुशासन व सुनहरे बचपन का मंदिर है। शिक्षण संस्थान शिक्षकों के मार्गदर्शन में सपनों को उड़ान और दोस्तों का साथ अनगिनत यादें देता है। बच्चों को पढ़ाई व खेल के साथ स्मार्ट क्लास रूम तक व्यक्तित्व को निखारता है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान से पढ़े हुए हजारों बच्चे आज उच्च पदों पर विराजमान है। अनेकों बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक व जज आदि पदों पर सेवा दे रहे है। स्कूल के अनेकों छात्र-छात्राएं ने खेलकूद में विश्व स्तर पर गोल्ड व सिल्वर मैडल प्राप्त करके हरियाणा का नाम विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि शिक्षा दुनिया के सबसे शक्तिशाली साधनों में से एक है, बिना शिक्षा ज्ञान तक नहीं मिलता। छात्र-छात्राएं हमारा भारत देश का भविष्य है। देश की तरक्की युवा पीढ़ी के हाथ में है। आप लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करके जनता व राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे ताकि हमारा देश पहले से ज्यादा तरक्की कर सकें।

बजरंग गर्ग ने बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सतेंद्र गोयल ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, प्रधानाचार्य सतेंद्र गोयल, संरक्षक नारायण दास बंसल, वरिष्ठ उप प्रधान कैलाश चौधरी, उप प्रधान रमेश लोहिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, पितरु मल गोयल आदि प्रतिनिधि मौजूद थे।