CHANDIGARH, 15.03.26-सैक्टर 40 चंडीगढ़ स्थित कम्यूनिटी सेंटर में सृजन-एन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि, चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गुरवख्श रावत, क्षेत्रीय कोंसलर, प्रो महेन्द्र कुमार, पंजाब यूनिवर्सिटी, निखिल डोगरा, सहायक निदेशक, टैगोर थिएटर और राजेश भगत एवं सृजन अध्यक्ष सोमेश गुप्त द्वारा नाटककार सुनील जोशी द्वारा लिखित लघु नाटक संग्रह "टापर बनने के कैप्सूल" पुस्तक का विमोचन किया गया। सोमेश गुप्ता, कुशिका गुप्ता, गीता शर्मा और नेहा वसन द्वारा वन्देमातरम द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि लघु नाटक संग्रह "टापर बनने के कैप्सूल" के लेखक बधाई देते हुए कहा कि ये नाटक युवा पीढ़ी को शिक्षा का महत्व बतलाते हैं, शिक्षा की अच्छी विधियों पर रौशनी डालते हैं, ये नाटक मानवीय कर्तव्य एवं प्रतिपल सावधानी बरतने के महत्व को बताते हैं। सोमेश गुप्ता और कुशिका गुप्ता ने "हंस कर बोला करो" ग़ज़ल गायी जब कि सोमेश गुप्ता और नेहा राज वसन ने "बहुत दिल से शरारत कर रहे हो" ग़ज़ल गायी।
सृजन अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने लेखक सुनील जोशी की पुस्तक के बारे में कहा कि इसमे निहीत नाटक युवा पीढ़ी को मानवीय मुल्य सिखाते हैं। वहीं लेखक सुनील जोशी ने उत्साह बढ़ाने के लिए सभी मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी वह ऐसी ही और प्रेरणादायक पुस्तक लिख सकें। इस अवसर पर Secreaty Amar jyoti Sharma, संतोष गर्ग, प्रेसीडेंट, राष्ट्रीय कवि संगम, वी एन शर्मा, दीदार सिंह, प्रेसीडेंट भी उपस्थित रहे। मंच का शानदार संचालन एम आर भाटिया द्वारा किया गया।