हिसार, 10.03.26- - व्यापार मंडल के प्रदेश प्रतिनिधियों कि मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में सेक्टर 14 में हुई। इस मीटिंग में रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल व आम उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी पर चिन्ता प्रकट की।

व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू‌ एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपए‌ और कमर्शियल सिलेंडर पर 125 रुपए की फिर बढ़ोतरी करके जनता की जेबों में डाका डालने का काम किया है। एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी से देश व प्रदेश की आम जनता व मध्यम वर्ग के व्यक्तियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा जबकि पिछली सरकार में रसोई गैंस सिलेंडर 413 रुपए, डीजल 55 रुपए 49 पैसें प्रति लीटर होता था।

बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने पर 250 रुपए की रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल 35 रुपए प्रति लीटर में देने का वादा किया था मगर भाजपा सत्ता में आने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर 950 रुपए और पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर करके जन विरोधी फैसला किया है जिससे देश व प्रदेश की जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनी है तबसे देश में बेहताशा महंगाई का बोझ जनता पर डाला गया है। यहां तक की भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के साथ-साथ हर जरूरत के सामान में भारी भरकम बढ़ोतरी की है जिससे गरीब व्यक्ति अपने दो वक्त की रोटी के लिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा सरकार में रोजगार घटा है और महंगाई आसमान को छू रही है मगर सरकार के चहेते कुछ बड़े घराने अमीर हो रहे है जबकि गरीब ब मध्यम वर्ग के लोग लगातार आर्थिक तौर पर कमजोर होते जा रहे है।

इस अवसर पर पवन गर्ग, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल,रामनिवास सोनी हिसार, हीरालाल शर्मा सिरसा, राजेंद्र ठकराल टोहाना, महावीर कंप्यूटर जींद, राजीव गुप्ता कैथल, राजेंद्र गुप्ता नरवाना , अशोक नारंग फतेहाबाद, रमेश खुराना रोहतक, सोनू ग्रोवर रनिया, धर्मवीर मलिक पानीपत, नरेश गर्ग भिवानी आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।