चण्डीगढ़-09.03.26- : भारत विकास परिषद् (भाविप), चंडीगढ़ प्रान्त ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन 50 सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में किया। कार्यक्रम को मुख्य आतिथि श्रीमती सुमन शर्मा, डिप्टी मेयर एवं भाविप अध्यक्ष एम के वीरमानी, एरिया पार्षद राजिंदर शर्मा ने कार्यक्रम को ज्योतदीप प्रज्वलन कर शुरू किया।
मुख्य अतिथि ने बताया कि परिषद् की महिलाएं भी समर्थ भारत के लिए बहुत योगदान डाल दे रही है। परिषद महासचिव मंजीत सिंह ने परिषद् के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर परिषद की महिला कार्यकर्ता सरगुण अरोड़ा, पूनम, रिंकू सिन्हा, मीनू कौशल, रीनू मेहंदीरत्ता, साधना दूबे, सुनीता अरोड़ा, प्रभा मैनी, सीमा महेंद्रू, डॉक्टर नीना मेहता, जसपिंदर कौर, राधिका बंसल, उमा सिंघल, कंचन सैनी व सुमिता कोहली को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गीता टंडन, पूर्व स्टेट प्रेजिडेंट ने महिलाओं के समाज में योगदान व परिषद महिला कार्यकर्ता के योगदान के बारे में बताया और विकसित भारत बनाने के लिए काम करने के लिए बोला। श्रीमती मीना राणा, गतिविधि स्टेट संयोजक ने महिला सहभागिता के कामों की जानकारी देते हुए बताया कि तक़रीबन 1200 लड़कियों को ब्यूटीशियन तथा सिलाई की ट्रेनिंग दी गई। प्रान्त में तक़रीबन पांच संस्कारशाला लगातार चला कर भारतीय संस्कार के साथ जोड़ा। राकेश मोहन सहगल, पूर्व स्टेट प्रेडिडेंट तथा ए के दत्ता, डायरेक्टर ने भारत के इतिहास और परिषद में महिलाओं द्वारा नारी शक्ति को, चंडीगढ़ प्रान्त को भारत में सर्वोत्तम बनाने के लिए आगे हो कर काम करने के लिए उत्साहित किया। श्रीमती निर्मल अग्रवाल, रीजनल महिला सहभागिता संयोजक ने कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की। जसपिंदर कौर, प्रान्त वित्त सचिव ने कार्यक्रम संचालन किया। उपस्थित महिलाओं को इंदिरा होलिडे होम सेंटर में फ्री मेमोग्राफ़ी करवाने के कूपन वितरित किए गए।