देहरा , 8 मार्च- जाइका वानिकी परियोजना से जुड़ी महिलाएं आज सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं। देहरा के बचत भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने जाइका की मेहनतकश महिलाओं की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की महिलाएं सशक्त बन चुकी हैं। वे पुरूषों का मुकाबला बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने परियोजना से जुड़ी दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं के साथ ऑनलाइन और यहां पहुंची महिलाओं से सीधा संवाद किया। इससे पूर्व वल बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वानिकी परियोजना से जुड़कर आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आजीविका सुधार कर अपनी आर्थिकी को और अधिक मजबूत कर रही हैं। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स एंड रिसर्च चंडीगढ़ की प्रोफेसर एवं अकादमिक विशेषज्ञ सलाहकार डा. मिनाक्षी सूद ने भी यहां उपस्थित महिलाओं को संबेाधित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए और विधायक कमलेश ठाकुर ने खूब सराहना भी की। इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर ने वन मंडल देहरा, धर्मशाला, नूरपुर और पालमपुर के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया। जबकि 18 अन्य वन मंडलों के स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन माध्यम से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जाइका वानिकी परियोजना से सभी वन मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता संबंधित वन मंडलाधिकारियों ने की।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश धीमान ने विधायक कमलेश ठाकुर को शॉल व टोपी भेट कर सम्मानित भी किया ।
विधायक द्वारा जल शक्ति विभाग की महिला जल योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीएफ हमीरपुर निशांत मंढोत्रा, सीएफ धर्मशाला बासु कौशल, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा, वन मंडलाधिकारी देहरा सन्नी वर्मा, निदेशक वन विकास निगम धर्मशाला नीतिन पाटिल, वन मंडलीय प्रबंधक वन निगम धर्मशाला अंबरीश शर्मा, एपीडी कुल्लू वंदना ठाकुर ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर ,पूर्व निदेशक दि कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक चौधरी सुनील कश्यप , पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा , पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल, आरटीए सदस्य पवन चौधरी ,सुरेश शर्मा, विकलांग कल्याण बोर्ड के सदस्य अवनीत पठानियां, एचपीएमसी आमंत्रित सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा, आशीष ठाकुर , कुलविंदर डोगरा ,सुमित ठाकुर व विभिन्न पंचायत से संबंधित पूर्व पंचायत प्रतिनिधि तथा समेत विभाग और परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी व बडी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहे।