बीजेपी के खिलाफ नई ताकत बनकर उभरेगी जेजेपी - दिग्विजय चौटाला

हांसी में होने वाले जेजेपी के कार्यक्रम के लिए देशभर से कई कद्दावर नेताओं को निमंत्रण – दिग्विजय

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और इनेलो हो जाएगी एक्सपोज - दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 8 मार्च। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 13 मार्च को हांसी में होने वाले जेजेपी के सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है और गांव-गांव जाकर प्रदेशवासियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले देशभर के अनेक कद्दावर नेताओं को निमंत्रण दिया है। इनमें देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल, रविंद्र सिंह भाटी आदि शामिल है। वे रविवार को भिवानी में पत्रकारों से रूबरू थे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को नई राजनीतिक क्रांति की शुरुआत होगी और बीजेपी के खिलाफ नई ताकत बनकर उभरेंगे। वहीं कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने वाली सामाजिक संस्थाओं, खाप प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के मौके पर होने वाले जेजेपी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।

वहीं राज्यसभा चुनाव के सवाल पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 37 विधायकों वाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर संशय होना बड़ी हैरानी की बात है और ये इस ओर ईशारा करता है कि सीबीआई, ईडी के डर से पहले ही कई लोग सरेंडर कर चुके है। दिग्विजय ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार को जीताने के लिए साजिशें रची जा रही है, जिसमें कांग्रेस और इनेलो के लोग शामिल है। अगर पैसों के दम पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत जाता है तो कांग्रेस व इनेलो हरियाणा में राजनीति करने की हकदार नहीं होगी, क्योंकि दोनों पार्टियों के नेता पूरी तरह एक्सपोज हो जाएंगे। दिग्विजय ने ये भी कहा कि कांग्रेस को कमेरे वर्ग के उम्मीदवार को जीताने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सानिध्य में ही दो राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। वहीं मंडियों में किसानों की फसलों को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रबी फसल की खरीद के दौरान वह स्वयं युवाओं के साथ मंडियों का दौरा करेंगे, यदि कहीं भी किसानों की फसलों को खरीदने में समस्या हुई तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके उपरांत दिग्विजय चौटाला ने हिसार जिले के विभिन्न गांवों का भी दौरा करते हुए ग्रामीणों को 13 मार्च को होने वाले जेजेपी के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

==================================================

जेजेपी के संगठन में विस्तार, युवा प्रदेश कार्यकारिणी के 116 पदाधिकारी घोषित

चंडीगढ़, 8 मार्च। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके जेजेपी की युवा प्रदेश कार्यकारिणी में 116 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि जेजेपी ने डॉ जसविंदर खेहरा, वीनेश गुर्जर और सुरेंद्र राठी को युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया हैं। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कलाश राव, राहुल सैनी सरपंच, अमन शर्मा, विपिन यादव, सुनील बूरा, राकेश सिहाग, नगेंद्र सिंह डागर, आशीष निंबड़ी, दीपक शर्मा, अमित अंतिल, विशाल मुकीमपुरा, विक्रम गुर्जर, जसवंत कोयल, केसी रंधावा, मनोज जोरासी, नसीब घसो, राजेश ग्रेवाल, आशीष कुंडू और जयबीर ढांडा होंगे।

जेजेपी ने राजेश कुमार उर्फ राजू पाई को युवा प्रदेश प्रधान महासचिव, रणदीप सिंह मटदादू को युवा प्रदेश संगठन सचिव और विनीत सहरावत को युवा प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं युवा प्रदेश महासचिव के पद पर डॉ दिनेश जोनी लठवाल, सिद्धार्थ गोदारा, अनिल ढुल, सोमवीर सिंह, अजय राव, अनुराग खटकड़, वीरेंद्र सेखों, अशोक ढिल्लों, राजबीर सिंह बराड़, हरसिमरन सिंह बब्बू, संदीप सिंघल, नवीन सिहाग, अमन बड़तोली, मनप्रीत राजौंद, संजीव सिहाग, विकास सिहाग, एडवोकेट रितेश शर्मा मोनू, सोमबीर श्योराण, संदीप श्योरण, सूरत चौहान और मनजीत चहल रॉकी को नियुक्त किया हैं।

जेजेपी ने साकिर खान, दीपक राठौड़, सुबोध चंद्रवंशी, बिटु काजल, हन्नी दहिया, अमित चोपड़ा, मनोज मलिक, जोनी तंवर, प्रदीप तालु, विनय सांगवान, राजेश महाराणा, कर्मबीर जीतपुरा, मनीष कुमार, सुनील मलिक, करण तुषिर और विशाल मलिक को युवा प्रदेश सचिव बनाया हैं। वहीं दर्पण मित्तल युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष और अनमोल गुप्ता, रविंद्र पारीक, नीरज गुनियाना व रमन जिंदल युवा प्रदेश प्रवक्ता होंगे।

इनके अलावा जेजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी में सचिन पंवार चंदोली, दीपक कालवा, मुखतियार नरवाल, विजय पंचाल, हैप्पी खुडाना, धोलु गोदारा, तेजा पूनिया, मनजीत गोयत कापडो, अंकुर टाया, अमन गिल, मोहित लाठर, अभिषेक कुमार मेहला, सचिन अटेली, कश्मीरा राणा, अभिजीत डागर, सुमित ढुल मुंढाल, अंकित मुंढाल, सुखबीर सिंह संडवा, टीनू बडराई वीरेंद्र, सुरेंद्र तालु, कृष्ण गोदारा और सुनील माजरा को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।

वहीं जेजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी में अनुज कौशिक, शेरू चौधरी, सुरेश झोरड़, सज्जन प्रजापति, रविंद्र पोटलिया देवराला, राहुल चौहान, विनय धनखड़ मोरवाला, विनय कुमार झोझू कलां, गगनदीप छिल्लरकी, मनजीत मलिक, नवप्रीत सिंह, संदीप शर्मा, अशोक कनेवाल, संदीप संधू, अमरजीत कमाना, अतुल फोगाट, रमन दुधवा, सुनील बादोली, विकी श्योकंद, तरसेम काजल, पवन पंचाल, भगता पेटवाड़, रविकांत सैनी, रोहताश देशवाल, सोनू लाडयान, लवप्रीत दलाल और कुलदीप जांगड़ा सदस्य होंगे।