सरकार द्वारा लघु उद्योगों को किसी प्रकार की रियायत ना देने के कारण व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग

सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती बिजली व जमीन उपलब्ध करवानी चाहिए- बजरंग गर्ग

हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ने के कारण अपराध व नशे‌ का व्यापार प्रदेश में बढ़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में अपराधियों द्वारा हर रोज लूटपाट, हत्या, फिरौती की वारदातें खुलेआम की जा रही है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला रहे हैं- बजरंग गर्ग

हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है- बजरंग गर्ग

सरकार को अपराधियों का पक्का से पक्का इलाज करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए- बजरंग गर्ग


सिरसा, 08.03.26-- व्यापारी प्रतिनिधियों का सम्मेलन निजी होटल में हुआ। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान हीरालाल शर्मा थे।

सम्मेलन में सभी ट्रेड के व्यापारी प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों व पत्रकार वार्ता सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों से हरियाणा में लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण प्रदेश में छोटे व मध्यम उद्योग लगभग 70 प्रतिशत बंद हो चुके हैं। पहले गांव स्तर पर हैंडलूम, नमकीन, बेकरी , कूलर, पंखे, पलंग, निवार, साबुन, सर्फ, दाल मिल आदि हजारों छोटे व मध्यम उद्योग लगे हुए थे, इन उद्योगों के माध्यम से गांव स्तर पर ही लाखों महिलाएं व युवाओं को रोजगार मिल रहा था मगर सरकार द्वारा लघु उद्योगों को किसी प्रकार की रियायत ना देने के कारण व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती बिजली व जमीन उपलब्ध करवानी चाहिए।

बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ने के कारण अपराध व नशे‌ का व्यापार प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में अपराधियों द्वारा हर रोज लूटपाट, हत्या, फिरौती की वारदातें खुलेआम की जा रही है। हरियाणा में अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला रहे हैं। हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। सरकार को अपराधियों का पक्का से पक्का इलाज करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि कोई भी अपराधी प्रदेश में अपराध करने की हिम्मत ना कर सकें। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी को नाजायज तंग कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों को अपने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारियों को नाजायज तंग नहीं करना चाहिए। सरकारी अधिकारियों को व्यापारियों से मिलजुल कर शहर के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, जिला उप प्रधान अंजनी कनोडिया, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, सचिव अश्विनी बांसल, संरक्षक संदीप मिड्ढा, अमित साहू वाला, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, वरिष्ठ उप प्रधान अंकित कनोडिया, जिला महासचिव सुरेश गोयल, अग्रोहा धाम के सिरसा जिला प्रधान अनिल सर्राफ, महासचिव यशदीप कक्कड़, उप प्रधान रोहित शर्मा, रुपेश सिदाना, विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव गौतम शारदा, संदीप डिंगवाला, अनुराग ग्रोवर, केशव बंसल, संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, विकास जिंदल, प्रशांत सर्राफ, प्रचार मंत्री गगन साहनी, संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल,अमित गोयल, हर्षित अरोड़ा, रानियां प्रधान सोनू ग्रोवर, सुधीर ललित, कृष्ण गुप्ता, राजकरण भाटिया, सतीश गोयल, विमल स्वामी, सतीश शर्मा, अनिल मित्तल, यशदीप मक्कड़, धर्मपाल जिंदल, संजय गोयल, सुभाष शेरपुरा, कमलजीत सिंह आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।