चण्डीगढ़, 23.02.26- : गढ़वाल महिला विकास संगठन, चण्डीगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह गढ़वाल भवन सेक्टर 29 में संपन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि आचार्य जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी ने संगठन की प्रधान श्रीमती राजेश्वरी देवी, महासचिव गीता देवी एवं समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

संगठन के संयोजक विक्रम सिंह बिष्ट ने आए हुए सभी मुख्य मेहमानों, विशिष्ट अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार एवं उनकी समस्त टीम उपस्थित रही। गढ़ प्रवासी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस समारोह में उपस्थित थे।

आयोजन में भूपेन्द्र शर्मा, गुरबक्श रावत, सरुप सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह रावत विशिष्ट अतिथियों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दीपक असवाल ने मंच का संचालन किया। शपथ ग्रहण के पश्चात कथा वाचक आचार्य हरीश शर्मा द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधान राजेश्वरी नेगी ने सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया l