सोलन-दिनांक 21.02.2026

ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग समय-समय पर पारम्परिक जल स्त्रोतों का निरीक्षण व परीक्षण कर आमजन को गुणवत्तायुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने पानी की जांच के लिए जल शक्ति विभाग को ज़िला की सभी ग्राम पंचायतों में जल परीक्षण फील्ड टेस्टिंग किट समय-समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि समुचे क्षेत्र को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को सभी होटल, ढाबों, रेस्तरां में उपयोग होने वाले पेयजल की गुणवत्ता को समय-समय पर जांच करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग को नियमित अंतराल पर विभिन्न पेयजल आपूर्ति भण्डारण टैंकों का निरीक्षण कर इनमें समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर की उचित मात्रा डालकर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 16 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक डायरिया मुक्त अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत ज़िला में सघन जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर तक डायरिया रोग के बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पारम्परिक जल स्त्रोतों पर शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आर.ओ. प्लांट स्थापित करने के लिए सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने ज़िला के सभी शैक्षणिक संस्थानों, आगंनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थानों, सभी कार्यालयों तथा आम जन की छत पर स्थापित पानी की टंकियों को 31 मार्च, 2026 तक साफ करने का आग्रह भी किया।
बैठक में डायरिया व अन्य जल जनित रोगों की रोकथाम, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और साफ-सफाई को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन के तहत ज़िला में 101 योजनाओं में से 87 योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 14 योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ज़िला में ‘हर घर जल प्रमाणीकरण’ के तहत 1624 गांव का प्रमाणीकरण किया जा चुका है। सोलन ज़िला में विभिन्न योजनाओं के तहत 1769 निर्माण कार्यों में से 1747 कार्यों की जियो टैगिंग की जा चुकी है जबकि शेष 23 का कार्य प्रगति पर है।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगेन्द्र प्रकाश राणा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन दीप, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

=============================================

ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन की प्रारूप अधिसूचना प्रकाशित

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना की अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार दाड़ला निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड व सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार धुन्धन निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साई, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागूघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दांवटी व दानोघाट को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार भूमती निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा सरली, भूमती, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार, कोटी व हाटकोट को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार वाकना निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा कनैर, जधाणा, ममलीग, सतड़ोल, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी, क्वारग, जाबल जमरोट व हरिपुर तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा पट्टाबरावरी को भी सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दंघील निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुन्दल, बांजणी, सकोडी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील, बाशा, मशीवर व सेरबनेड़ा तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा धरोट को भी सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार सलोगड़ा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा बसाल, जौणाजी, कोठों, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, सन्होल, सेरी, शामती, नौणी मझगांव, शमरोड़, डांगरी, आंजी व सपरून को सम्मिलित किया गया है।
इसी प्रकार अधिसूचना के अनुसार चेवा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा अन्हेच, बड़ोग, सुल्तानपुर, बोहली, चामत भडेच, चेवा, देवठी, रणों, काबाकलां, शडियाणा, तोप की बेड़, कोरों, भारती, जाडली, कक्ड़हट्टी, भोजनगर व नेरीकलां को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मों, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुडंग, जाबली, कोटी नाम्ब, प्राथा, रौडी, कोटला व नरायणी को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार टकसाल निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा चामियां, गनोल, गडखल सनावर, कसौली गडखल, सनवारा, कोट, नाहरी, निचली गांगुडी, जंगेशु, टकसाल, अम्बोटा व कामली को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दाड़वा निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा कृष्णगढ़, बढलग, बाड़िया, भावगुडी, बुघार कनैता, चण्डी, दाड़वा, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मन्ढेसर व जगजीत नगर तथा विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा कोटबेजा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार मंधाला निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा बरोटीवाला, सूरजपुर, हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोलीकलां, नालका, कालुझिण्डा, मंधाला, पट्टानाली, कैंडोल, साई व सौडी तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा थाना को भी सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार खेड़ा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा ढेला, लेही, किशनपुरा, नन्दपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़, लोधीमाजरा व खेड़ा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार रडियाली निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा किरपालपुर, भाटियां, ढांगनिहाली, मंझोली, गागुवाल, प्लासीकलां, रडियाली व राजपुरा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दभोटा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बरूणा, भोगपुर, माजरा, रेडु उपरला, गोलजमाला, कशमीरपुर, रिया, दभोटा, रत्योड़, नवगांव व पंजैहरा को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार बारियां निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बारियां, बधोखरी, बेहडी, बायला, चमदार, छियाछी, दिग्गल, मनलोगकलां, चिल्लड, मटूली, बवासनी, रामशहर व मित्तियां को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार नन्ड निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा लूनस, नन्ड, भियुखरी, धरमाणा, डोली, कयार कनैता, कोइडी, लग, जयनगर, मलौण, कोहू, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, सौर व चडोग को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार बगलैहड निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बेरछा, घोलोंवाल, जगतपुर, जोघों, जुखाडी, करसौली, खिल्लियां, कुण्डलु, बाहा, मस्तानपुर, मलैहणी, घड़याच, बघेरी, जगनी व बगलैहड़ को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपायुक्त कार्यालय, ज़िला परिषद व पंचायत समितियों के कार्यालय तथा समस्त ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तवना के सम्बन्ध में कोई आपत्ति अथवा आक्षेप दर्ज करवना चाहता है तो पुष्ट आधार सहित उपायुक्त कार्यालय में सात दिन के भीतर प्रस्तुत कर सकता है। इसके उपरांत किसी भी आपत्तियों व आक्षेपों पर विचार नहीं किया जाएगा।