मंडी, 20 फरवरी-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंडी के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
राज्यपाल करेंगे मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता
उन्होंने बताया कि 22 फरवरी, 2026 को राज्यपाल मंडी जनपद के आराध्य राज देवता श्री माधोराय जी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और श्री राज माधोराय की अगवानी में निकलने वाली शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी एवं अंतिम जलेब में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे पड्डल मेला मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह के पश्चात राज्यपाल सायंकाल शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।