HAMIRPUR-20.02.26-आज दिनाक 20/ 02/2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा गतिविधियों के अंतर्गत बस स्टैंड हमीरपुर के मीटिंग हॉल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डा.सुनील वर्मा द्वारा की गई l
इस अवसर पर डा. सुनील वर्मा द्वारा ड्राइवर और कन्डकटरों को सड़क
सुरक्षा गतिविधियों और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी
दी l इस अवसर पर एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार , क्षेत्रीय
प्रबंधक राहुल और बस स्टैंड प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग से बी . सी.
सी. कॉर्डिनेटर सलोचना, कुलबीर व जगदीश से भी उपस्थित रहे l
===============================
नादौन में डिप्लोमा एग्जीव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को
हमीरपुर 20 फरवरी। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट लिमिटेड में डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 23 फरवरी को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक फ्रेशर या वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के पासआउट महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित युवाओं को बीस हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
====================================
21 को कांगू मंे दी जाएगी स्मार्ट मीटर की जानकारी
नादौन 20 फरवरी। आम लोगों को बिजली के स्मार्ट मीटर की विशेषताओं से अवगत करवाने तथा इस आधुनिक उपकरण के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए विद्युत उपमंडल धनेटा में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे कांगू में स्मार्ट मीटर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को आधुनिक, विश्वसनीय और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में स्मार्ट मीटर बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इस मीटर की विशेषताओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्युत उपमंडल धनेटा में भी स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 21 फरवरी को कांगू में आयोजित किए जाने वाले जागरुकता कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विशेषताओं, लाभ एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही स्मार्ट मीटर लगवाने, रियल टाइम खपत मॉनिटरिंग, ऑनलाइन बिलिंग, पारदर्शिता एवं ऊर्जा बचत से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
==============================================‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता में युवा गायकों को मिलेगा मंच
विजेता को 50,000 और उपविजेता को 31000 तथा तृतीय पुरस्कार में मिलेंगे 21000 रुपये
जिला हमीरपुर के रहने वाले 16 से 35 वर्ष तक के गायक ले सकते हैं भाग
हमीरपुर 20 फरवरी। सुजानपुर में पहली मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में इस बार जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली युवा गायकों के लिए ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
इसके विजेता गायक को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता को 31 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले गायक को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एडीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 से 35 वर्ष तक के गायक भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन हेतु 23 से 25 फरवरी तक हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जा रहे हैं। 23-24 को जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे और 25 फरवरी को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। इन्हीं ऑडिशन्स के साथ ही ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग भी होगी। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।
एडीसी ने जिला के प्रतिभाशाली गायकों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
========================================
SOLAN-20.02.26-
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत गठित खण्ड टास्क फोर्स व खण्ड स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित
उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने कहा कि बालिकाएं समाज के कल्याण और विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। निशांत तोमर आज अर्की में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत गठित खण्ड टास्क फोर्स व खण्ड स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
निशांत तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं।
उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं समय-समय पर एक्सपोजर भ्रमण आयोजित करने के निर्देश दिए।
निशांत तोमर ने पोषण अभियान के तहत गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को संतुलित आहार एवं देखभाल के प्रति जागरूक करने तथा बच्चों की नियमित वृद्धि निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से लगाए जाने वाले टीके का प्रचार-प्रसार व नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कोई भी लाभार्थी विशेषकर प्रवासी आबादी वंचित न रहे।
उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शैक्षणिक, खेल व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को खण्ड स्तर पर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के उपरांत गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन निषेध) अधिनियम (पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) व घरेलू हिंसा अधिनियम के विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त अधिनियमों के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
==========================================
वालीबाल में दासोली युवा क्लब, रस्साकशी में राजा का तालाब छाया
धर्मशाला, 20 फरवरी 2026 भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत कार्यालय काँगड़ा द्वारा विकास खंड फतेहपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें वाॅलीबाॅल मे दासोली युवा क्लब, बैडमिंटन में महक गुप्ता, हाई जम्प में विकास, टेबल टेनिस में अखिल कुमार, गोला फेंक में अदिति चैधरी व रस्साकशी में राजा का तालाब युवा क्लब में प्रथम स्थान प्राप्त किये।
इसमें मुख्यतिथि के रूप् में पुलिस अधीक्षक नूरपुर, श्री कुलभूषण वर्मा सब डिविजनल मजिस्टेªट विश्रुती भारती एवं प्रधानाचार्य श्री सचिन कुमार वजीर राम सिंह महाविद्यालय देहरीव अन्य समाजसेवी मौजूद थे। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी विजेता तथा उप-विजेता युवा मंडल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किये गए। युवाओं को नशे से दूर करने तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, के फिट इंडिया मिशन से जोड़ने हेतु युवा मंडलदेहरी व युवा मंडल बडूखर को खेल सामग्री प्रदान की गई।
अंत में मुख्यतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा खेलो भारत नीति को पढ़ने, फिट इंडिया मिशन के पहलु तथा विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं को प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सिक्योरिटी के बारे में युवाओं को अवगत करवाया तथा विकसित भारत के विजिन में मेहनत से जुट जाने को कहा।
उक्त कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उप-निदेशक श्री ध्रुव डोगरा द्वारा बताया कि भारत सरकार द्वारा युवाओं को फिट इंडिया मुहीम से जोड़ने हेतु एवं माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य हेतु यह कार्यक्रम प्रत्येक विभाग द्वारा करवाए जाते हैं।