चण्डीगढ़ : आज श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर 20 चंडीगढ़ में अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के संस्थापक श्रीमद् भक्ति दायित्व माधव गोस्वामी जी महाराज जी की 47वीं पुण्यतिथि बहुत ही श्रद्धा भाव एवं विधि विधान पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः काल मंगल आरती के पश्चात कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनसे कृपा प्रार्थना की गई। ये जानकारी मठ के प्रवक्ता ने दी।
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, चंडीगढ़ के प्रभारी त्रिदंडी स्वामी वामन महाराज जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि अविभाजित भारत के बांग्लादेश स्थित कंचनपड़ा के एक छोटे से गांव में निशिकांत बंदोपाध्याय के घर में वर्ष 1904 में हुआ था आज भक्तों एकत्रित होकर अपनी इस महानायक श्री माधव गोस्वामी महाराज जी को उनके पुण्यतिथि पर भजन संकीर्तन कथा प्रवचन कर उन्हें याद किया और उन्हें 51 शुद्ध देसी घी के दीपकों से उनकी आरती की गई। भक्तों ने अपने श्रद्धा सुमन उन्हें अर्पित किए व कार्यक्रम के पश्चात भगवान को अर्पित स्वादिष्ट व्यंजन प्रसाद अर्पित किया गया।