हिसार, 09.02.26- श्री प्रयाग गिरि शिवालय ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में हुआ। जिसमें भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। जिसमें महामंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरि जी ने अपने मुखारविंद से कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण मनुष्य के जीवन को मंगलमय बनाती है। श्रीमद् भागवत महापुराण कलयुग में एक कल्पवृक्ष है। श्रीमद् महापुराण एक अमृतमयी सागर है। श्रीमद् महापुराण 18 पुराणों में एक तिलक है, जिसमें आज की महिमा का वर्णन करते हुए आत्मिक वर्णन किया। सच्चिदानंद रुपाय श्लोक विस्तार से चर्चा की और नारद ज्ञान और भक्ति तीनों के प्रश्न को चेतना से कहा मनुष्य का जीवन तभी सफल है जब मनुष्य श्रीमद् भागवत महापुराण के शरण में आता है। निम्न को विस्तार से बताते हुए कलयुग की सर्वप्रथम कथा जहां पर सृष्टि का सबसे बड़ा पंडाल श्रीमद् भागवत महापुराण का बना था और करुणा गिरी जी ने ऋषि मुनियों को इसी क्षेत्र में यह मंगलमय कथा सुनाई थी। दो जगह कलयुग कहीं भी प्रवेश नहीं कर सकता। एक जगह श्रीमद् भागवत महापुराण का पंडाल जहां भी होगा और दूसरी तरफ जहां भी जो व्यक्ति निम्न श्रेणी में जाएगा। कलयुग कभी प्रवेश नहीं करेगा। श्रीमद् भागवत महापुराण पापों का विनाश करती है जो व्यक्ति सच्चे हृदय से श्रीमद् भागवत महापुराण की शरण में आएगा। उसके जीवन में दुख संकट क्लेश कभी नहीं रहेंगे। श्रीमद् भागवत महापुराण कल्याणकारी है। कथा में शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान

बजरंग गर्ग ने आए हुए विशेष अतिथि अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता, पूर्व प्रधान वीर भान बंसल, गांधी चौक मंदिर के प्रधान रमेश लोहिया, पंजाबी कल्याण मंच के प्रधान इंद्र शर्मा, समाजसेवी विनोद ठकराल, जय गोपाल गेरा,मुकेश गेरा, प्रवीण जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बजरंग गर्ग ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा लगातार 14 फरवरी तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और अंतत: मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह ज्ञान- भक्ति और वैराग्य प्रदान करती है, जो जीवन को सही मार्ग पर ले जाती है। कथा सुनने से परमात्मा के प्रति प्रेम जागृत होता है और मोह-माया से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर नारायण दास बंसल, सुरेश सिंगला, जगत नारायण, रमेश तहसीलदार, ओम प्रकाश असीजा, कृष्णा बागड़ी, राजेंद्र बंसल, पवन गोयल प्रतिनिधि मौजूद थे।