NEWS RECEIVED FROM DPRO HAMIRPUR FOCUSING DC HAMIRPUR गंधर्वा राठौड़ AND OTHER HAMIRPUR DISTRICT NEWS
February 08, 2026 01:36 PM
जयपुर के टूर पर निकले बाल आश्रम के बच्चे, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया रवाना
हमीरपुर 08 फरवरी। जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के लिए जयपुर के भ्रमण की व्यवस्था की है। ये बच्चे रविवार को जयपुर के पांच दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना हो गए। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने इन बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सभी बच्चों और उनके साथ जा रहे आश्रम के स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने बताया कि बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को आवास और शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनका सम्मानजनक जीवन, मनोरंजन और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ एक एमओयू साइन किया है।
उपायुक्त ने बताया कि वीनस रेमेडीज लिमिटेड कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया है। यह ट्रस्ट कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट अब बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों की मदद के लिए भी आगे आया है। इन बच्चों को ट्रस्ट की ओर से कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट ने ही बाल आश्रम बच्चों के लिए जयपुर का टूर प्रायोजित किया है और जिसकी समन्वयक ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एकता चौधरी हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बाल आश्रम के बच्चे 8 फरवरी को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां से वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर में वे एक अच्छे होटल में रुकेंगे। 9, 10 और 11 फरवरी को ये बच्चे जयपुर के कई ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटक स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। 12 फरवरी को वापसी के समय ये बच्चे जयपुर से चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा करेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से सुजानपुर लौटेंगे।
बच्चों की रवानगी के अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook