हिसार, 03.02.26-- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड़़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने सुबह पहले अपराधियों द्वारा हांसी के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की गोली मारकर हत्या करने पर गहरा दुख प्रकट किया। बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधियों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की हत्या करने से प्रदेश की जनता में भारी रोष है। पुलिस प्रशासन को अपराधियों को पकड़ कर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में अपराधियों द्वारा लगातार लूटपाट, फिरौती, हत्या व मंथली की वारदातें की जा रही है। अपराधी जेलों में व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला रहे है। आज हरियाणा में व्यापारियों, उद्योगपति व आम जनता भय के साए में जी रहे है। सरकार को अपराधियों का पक्का से पक्का इलाज करना चाहिए। जो भी अपराधी हरियाणा में फायरिंग करके फिरौती मांग रहे हैं उनको भी उसी हिसाब से पुलिस को जवाब देना चाहिए ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने की हिम्मत ना कर सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापारी, उद्योगपति वआम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।