चण्डीगढ़, 28.01.26 : सोशल मीडिया पर अति सक्रिय चण्डीगढ़ियंस ग्रुप के चार सदस्यों को इस बार गणतंत्र दिवस पर चण्डीगढ़ प्रशासन व चण्डीगढ़ नगर निगम द्वारा सम्मानित किया गया। चण्डीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा को चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा स्टेट अवार्ड के लिए चुना गया था व उन्हें परेड ग्रऊँड आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्टेट अवार्ड के सम्मान से नवाजा।
उधर चण्डीगढ़ नगर निगम द्वारा चण्डीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) की समर्पित कर्मचारी भावना चड्ढा, पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन व समाजसेवी नरेश कोहली को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम परिसर में मेयर द्वारा सम्मानित किया गया। भावना चड्ढा को यह सम्मान उनके सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके अथक प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। वे नियमित रूप से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए बाजारों, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में जागरूकता अभियान चलाती हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से चण्डीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अभी तक 3,000 से अधिक पेड़ लगाए और उनकी देखभाल की है, जिससे हरित पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिला है। राहुल महाजन भी अपने पर्यावरण प्रेम के लिए ख्यात हैं।