चण्डीगढ़, 04.01.26- : विश्व हिंदू परिषद, चण्डीगढ़ ने चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर गौमांस के अवैध व्यापार, जनसंख्या असंतुलन, धर्मांतरण, लव जिहाद, मलोया क्षेत्र में गौवंश की दुर्दशा तथा नशे के बढ़ते प्रचलन पर चर्चा की।
प्रदीप शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं पंजाब प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख, अरविंद मोदगिल, अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ इस अवसर पर महानगर एवं अंकुश गुप्ता, मंत्री, विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर ने प्रशासक के साथ चर्चा में शहर व आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। प्रशासक ने इन विषयों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।