चण्डीगढ़, 24.11.25- : आर्यसमाज, सेक्टर 18 सी चंडीगढ़ का तीन दिन से चल रहा 24वाँ वार्षिकोत्सव आज सम्पन्न हुआ। सुबह 7-15 बजे कार्यक्रम का आग़ाज़ आर्यसमाज के पुरोहित हर्षवर्धन विधावाचस्पति द्वारा सम्पन्न कराए गए यज्ञ से हुआ। यज्ञशाला में लगाए गए तीन भव्य हवनकुंडों पर 16 यजमानों के साथ लगभग 150 आर्यों ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। मथुरा से आए गुरुकुल के संस्थापक पूज्य स्वामी विश्वानंद जी के आज की भागदौड़ वाले जीवन को तनाव मुक्त और सही दिशा में जीने की कला बताते हुए प्रवचन एंव उपदेश को लोगों ने बहुत पसंद किया। स्वामी जी के साथ आए उनके गुरुकुल के ब्रह्मचारी दीपक ने योग की बहुत सी क्रियाएँ दिखाई और खूब तालियाँ बटोरी। दिल्ली से आए भजनोपदेशक श्री कंचन कुमार जी के सुमधुर भजनों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इस समारोह में ट्राईसिटी के सभी आर्य समाज के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली से आए 450 लोग शामिल हुए।