चंडीगढ़02.07.25- सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद कुमार को अविश्वसनीय उपलब्धि की बधाई देते हुए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड ने हिंदी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए रोमांचित अनुभव किया है। वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड ने कहा कि यह सिर्फ़ एक प्रमाण पत्र नहीं है, यह डॉ. विनोद कुमार के करियर को अतिरिक्त बढ़ावा देता है। यह उनके ज्ञान और कड़ी मेहनत को मज़बूत करता है। यह प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय महत्व रखता है जो डॉ. विनोद कुमार के असाधारण कौशल को दर्शाता है। यह प्रमाण पत्र भीड़ में अलग दिखने के लिए गर्व से प्रदान किया जाता है। उनकी यात्रा का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।
डॉ. विनोद कुमार शर्मा की चर्चित कवितायें, मन के मन्दिर से, वाजस्य, पुनीतन, सुम्नावरी, केशिना, ओजसा, नृमणा, मन की लहरें, उम्मीदों के पंख, प्रज्ञान की थाह, कठोपनिषद काव्य और मेध्या प्रकाशित कृतियां हैं।
डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि उन्हें सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज का सानिध्य प्राप्त है। वे उनको साहित्यिक गुरु भी मानते हैं ।