चण्डीगढ़, 23 .12.25- : आज हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ के सदस्यों ने एक पावन धार्मिक यात्रा के लिए प्रस्थान किया। यह धार्मिक यात्रा बाईस दिसंबर से तीस दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या, चित्रकूट, प्रयागराज, काशी, वृंदावन, मथुरा एवं बरसाना के पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इस यात्रा के लिए दो बसें रवाना की गईं।
दो यात्री बसों को परंपरागत रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बीपी अरोड़ा, अध्यक्ष, हिंदू पर्व महासभा, चंडीगढ़, तथा वीपी तिवारी, वर्तमान अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, चंडीगढ़ एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यात्रा में हिमाचल महासभा के प्रधान पृथी सिंह प्रजापति हैं तथा उनके साथ भागीरथ शर्मा, अशोक कुमार, डीआर चौधरी, विजय कुमार शर्मा, एचएल चौधरी, मनोहर लाल, नंद लाल, विनोद कोंडल, रोशन लाल तथा आद्रेश नरूला पवित्र दर्शनों के लिए रवाना हुए हैं।