हिसार, 18.06.25-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी युवा प्रधान बनने पर भारत सोनी ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग से उनके निवास स्थान पर आशीर्वाद लिया।
प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि युवा पीढ़ी देश व प्रदेश का भविष्य है। भारत सोनी का कांग्रेस पार्टी का युवा शहरी प्रधान बनने से पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। हरियाणा में युवा व महिला के पदाधिकारी कांग्रेस हाईकमान ने बनाएं है और कांग्रेस पार्टी के जिला, शहरी प्रधान व पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी हाईकमान द्वारा जल्द की जाएगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की देश के विकास व तरक्की में अहम भूमिका है। कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेताओं ने देश की अजादी में जेलों में गए और अपनी जान की कुर्बानी दी और आगे भी देश व प्रदेश की एकता के लिए कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर रोहित दलाल, आशीष मलिक, राहुल गर्ग, दीप गोदारा, संदीप जानी, रोहन अरोड़ा आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।