चंडीगढ़, 18.04.24- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश सोहड़ को चंडीगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने रमेश सोहड़ को यह जिम्मेदारी दी है।वहीं रमेश सोहड़ ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया है,वह संगठन के हित में उसके लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे।