असंध, 29.03.24- : मेरिट के आधार पर सवा लाख हरियाणवी युवाओं और उनके परिवारों का भविष्य संवारने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल की जनता रिकॉर्ड मार्जिन से विजय बनाकर लोकसभा में भेजेगी। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल ने असंध विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव सालवन के मतदाताओं से रूबरू होते हुए यह बात कही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान और पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क भी सालवन प्रवास के दौरान उनके साथ रहे।

डॉ अंबेडकर पुस्तकालय के परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार समाज के गरीब तबके के उत्थान के लिए हर संभव कार्य कर रही हैं। अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सहित मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गांव और गरीब को अपनी योजनाओं के केंद्र में रखकर काम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सालवन गांव के सभी वर्गों के लोग पूरी ताकत के साथ इस लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के परिवार के सदस्य बनकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोहर लाल की चुनावी जीत को ऐतिहासिक बनाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने सालवन गांव सहित पूरे असंध के विकास की गति को और तेज बनाने में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल सिंह से और अधिक योगदान करने का आवाहन किया। डॉ. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा में राज्यपाल की संस्कृति में क्रांतिकारी और अभूतपूर्व बदलाव करने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खर्ची पर्ची को खत्म कर मेरिट और मेहनत को सम्मान देने वाले मनोहर लाल करनाल से सांसद बनकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।

पूर्व विधायक बक्शीश सिंह ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को 31 मार्च को गंगाराम पैलेस में होने वाली बैठक का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने सालवन में कई स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्रामवासियों को भारतीय जनता पार्टी और कार्यक्रमों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व मुख्यमंत्री के लिए एक प्रकार से घर घर संपर्क करते हुए भाजपा नेताओं ने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का भी उत्साह वर्धन किया। मंडल अध्यक्ष अमित राणा की उपस्थिति में बूथ क्रमांक 164 के त्रिदेव के रूप में पालक जय कुमार, अध्यक्ष गौरव और बी एल ऐ -2 रवि को माला पहन कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जय भगवान जांगड़ा, कंवरपाल राणा, कृष्ण भुक्कल , तहसीलदार चन्द्र प्रकाश भुक्कल , रणदीप राणा, शेर सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मोके पर मौजूद रहे।