चण्डीगढ़, 23.03.24- : विश्व सनातन धर्म, खंड गिरी, श्री महारत्नपुर मंडल, भुवनेश्वर द्वारा श्रीमद् भगवद्गीता कथामृत एवं 600 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण के परम सखा सुदामा के अवतार संत अच्युतानंद दास द्वारा लिखित भविष्य मालिका शास्त्र पर चर्चा का आयोजन आज सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला, सेक्टर 37 में आरम्भ हुआ जिसमें कथाव्यास पंडित काशीनाथ मिश्र हैं।आज इस सिलसिले में सर्वप्रथम सेक्टर 38 से सेक्टर 37 सनातन धर्म मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। परम् पूज्य पंडित काशीनाथ मिश्र ने कहा कि जब-जब दुनिया में पाप बढ़ता है, तब-तब सनातन धर्म को हानि होती है जिसके बाद भगवान नारायण पृथ्वी पर किसी ना किसी रूप में अवतरित होते हैं और पापियों का नाश करते हे। उन्होंने कहा सतयुग की शुरुआत से पहले और कलयुग के अंत के बाद एक युग है। भगवान कल्कि एक हजार और आठ वर्षो तक पृथ्वी पर राज करेंगे। पूरी दुनिया एकजुट होगी और हमारा भारतवर्ष दुनिया का मुख्यालय होगा। रामराज्य की स्थापना पूरी पृथ्वी पर होगी और सभी लोग सनातन धर्म का प्रचार करेंगे। भागवत कथा 22 मार्च से 28 मार्च तक रोजाना सायं 5 बजे से 8 बजे तक होगी।