NEWS RECEIVED FROM INLD PARTY H.QS.AT CHANDIGARH
July 22, 2026 04:34 PM
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीययह घटना लोकतंत्र की हत्या और पुलिसिया फासीवाद का काला अध्याय है: चौधरी अभय सिंह चौटालायह सरकार छात्रों को नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही हैदोषी पुलिस अधिकारियों और पीछे से निर्देश देने वालों पर तुरंत कार्रवाई करे सरकारचंडीगढ़, 22 जुलाई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बीजेपी सरकार द्वारा कराए गए अमानवीय लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, पैलेट गन का इस्तेमाल, कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना की कड़ी निंदा की है।चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र की हत्या और पुलिसिया फासीवाद का काला अध्याय है। छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें दुश्मन समझ कर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। कील लगाई गई लाठियों से युवाओं को पीटना, आंसू गैस के गोले उनके चेहरों पर दागना, पैलेट गन से अंधाधुंध फायरिंग और लड़कियों के साथ शर्मनाक बर्ताव, यह सब निंदनीय, असभ्य और पूरी तरह असंवैधानिक है। निर्दोष और मासूम बच्चों को ऐसी निर्दयता से पीटते हुए देख कर किसी भी सभ्य आदमी का कलेजा मुँह को आ जाए। देश के इतिहास में बच्चों पर की गई ऐसी बर्बरता कभी नहीं देखी गई।उन्होंने आगे कहा, बीजेपी सरकार की यह क्रूरता युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। लड़कियों के कपड़े फाड़ने जैसा घृणित कृत्य किसी भी सभ्य समाज में कल्पना से परे है। यह सरकार छात्रों को नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही है। हम ऐसी बर्बरता को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इंडियन नेशनल लोकदल इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग करता है। दोषी पुलिस अधिकारियों और पीछे से निर्देश देने वाले मंत्रियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। हम सभी छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए हर संवैधानिक रास्ते पर संघर्ष करेंगे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook