चंडीगढ़ -11.07.26 बैडमिंटन क्लब-23 द्वारा आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23ए, चंडीगढ़ में 35वीं बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नीरज सिंह एवं प्रीतपाल सिंह की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक तीन सेटों के मुकाबले में बिक्रमजीत सिंह एवं मनु उम्मत को 19–21, 21–18 और 21–16 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं 30–50 वर्ष आयु वर्ग में गौरव सैनी एवं विभोर कालरा की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए इंदरप्रीत सिंह एवं सतपाल डागर को 21–20, 19–21 और 21–8 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।