माननीय उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम
शाहपुर, 28 नवंबरः उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक जिला कांगड़ा के प्रवास रहेंगे। अपने इस चार दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करने के अलावा वह विभिन्न स्कूलों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल सिंह पठानिया 30 नवंबर प्रातः 11 बजे प्राइमरी स्कूल बड़ज के अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण और बैडमिंअन कोर्ट का शिलान्यास करने के उपरांत आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। प्रथम दिसंबर को उप मुख्य सचेतक शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत प्रातः11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के बाद दोपहर 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज में अल्ड्रसाउंड मशीन को लोगों को समर्पित करेंगे। जबकि 3 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह लंज में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
केवल सिंह पठानिया 2 दिसंबर को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजोल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उसके बाद 3 बजे घेरा में अधिकारियों के साथ बरनेटा-घेरा-करेरी-कुठारना-सल्लीसड़क और डलझील के निर्माणकार्य की समीक्षा करेंगे। 3 दिसंबर को 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी के वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे।
==============================
टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को
धर्मशाला, 28 नवंबरः एचएमसीई वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में टक्निकल एसोसिएट के पुरूष तथा महिलाओं के 25 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी जिला रोज़गार अधिकारी अक्षय कुमार ने देते हुए बताया है कि 18 से 32 वर्ष की आयु के बारहवीं, आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20,500 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर 2 दिसंबर को एसडीएम ऑफिस, शाहपुर में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
==========================================
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम
बिलासपुर, 28 नवम्बर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है।संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 29 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ तथा 30 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि 30 नवम्बर को ही दोपहर बाद 3ः30 बजे औहर में वे साइड एमिनिटीस का भूमि पूजन करेंगे।उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री एक दिसम्बर को प्रातः 9ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत में, 3 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर, 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा, 5 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर तथा 6 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
==============================================
सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के 160 पदों के लिए अधिसूचना जारी, साक्षात्कार दो दिसंबर से
मंडी, 28 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर (बणी) द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 160 पदों के लिए अधिसूचना जिला रोजगार कार्यालय को प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना आवश्यक है ।उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 17,000 रुपए से 18,000 रुपए प्रतिमाह तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 20,000 रुपए से 24,000 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। वेतन के अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआईसी, बीमा, ग्रेच्युटी एवं पेंशन की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कांगड़ा, शिमला, सोलन, ऊना, सिरमौर एवं चंडीगढ़ में की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके पश्चात उन्हें विभिन्न हॉस्टलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी के मांगपत्र के अनुसार प्रशिक्षण शुल्क 10,900 रुपए निर्धारित किया गया है, जो कंपनी के नियमानुसार रिफंडेबल होगा।
उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यह साक्षात्कार 02 दिसंबर, 2026 सुबह 10.30 बजे से उप-रोजगार कार्यालय, गोहर में, 03 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में, 04 दिसंबर, 2026 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में, 05 दिसंबर,2026 को उप-रोजगार कार्यालय, पधर में, 07 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, करसोग में, 08-12-2026 उप-रोजगार कार्यालय, बालीचौकी में, 09 दिसंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में तथा 10 दिसंबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से उप-रोजगार कार्यालय, जोगिन्द्रनगर में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।