सोलन-दिनांक 23.11.2026
डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 25 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 25 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11ः30 बजे कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ करेंगे।
स्वास्थ्य मन्त्री तदोपरान्त बशील गांव के संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का लोकार्पण करेंगे।
डॉ. शांडिल इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
===============================
95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
मैसर्ज़ एक्मे जेनेरिक्स प्राईवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा हेल्पर के 60 पदों, मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ साइंस प्राईवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 15 पदों तथा मैसर्ज़ वीनस रेमेडीज़ लिमिटेड, बद्दी द्वारा हेल्पर के 20 पदों सहित कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए दिनांक 27 नवम्बर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोज़गार कार्यालय) बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा आई.टी.आई. निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के मध्य रखी गई है।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत होने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफ़ाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों सहित मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोज़गार कार्यालय), बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में दिनांक 27 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 98726-40412 तथा 98169-28706 पर संपर्क किया जा सकता है।
========================================
200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, साक्षात्कार 27 व 28 नवंबर को मंडी व सरकाघाट में
मंडी, 23 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि एयर कंडीशनिंग एवं कमर्शियल रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड की ओर से जिला रोजगार कार्यालयको कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी में पीएमआईएस ट्रेनी, अप्रेंटिसशिप तथा फिक्स्ड टर्म ऑपरेटर के पदों पर फ्रेशर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार 27 व 28 नवंबर, 2026 को मंडी व सरकाघाट में होंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का सम्बन्धित ट्रेड में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, मोटर मैकेनिक, टर्नर, पम्प ऑपरेटर अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पात्र युवक एवं युवतियां दोनों ही साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कंपनी की विनिर्माण इकाई काला अंब, जिला सिरमौर (हि०प्र०) में स्थित है, जहां चयनित अभ्यर्थियों को कार्य करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पीएमआईएस ट्रेनी एवं अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये प्रतिमाह तथा फिक्स्ड टर्म ऑपरेटर के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 20,800 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी द्वारा रियायती दरों पर भोजन, निःशुल्क चाय, नाश्ता, दो यूनिफॉर्म तथा कार्य की आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण पत्र), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में 27 नवंबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे तथा उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में 28 नवंबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे होंगे।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 अथवा सम्बन्धित नियोक्ता के मोबाइल नम्बर +91-96500-74838 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
======================================
रंधाड़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
मंडी, 23 नवंबर। विद्युत उप-विभाग मण्डल-2 मंडी के सहायक कार्यकारी अभियन्ता सुनील शर्मा ने आज यहां बताया कि तांदी ट्रांसफार्मर के आवश्यक स्थानांतरण कार्य तथा लॉपिंग कार्य के दृष्टिगत विद्युत अनुभाग रन्धाड़ा के अंतर्गत 24 नवंबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस अनुभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों तांदी, पतरौण, सीरम, नायट, भुषाल, कोठीगैहरी तथा रंधाड़ा व आस-पास के क्षेत्रों में 24 नवंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बीच-बीच में बाधित रहेगी। बारिश होने पर यह काम अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
==========================================
जिला कांगड़ा में दालों एवं खाद्य तेल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
राज्य विशेष अनुदानित योजना के तहत उपभोक्ताओं को खुले बाजार से कम दरों पर मिल रही आवश्यक खाद्य वस्तुएं
धर्मशाला, 23 नवंबर: जिला कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश राज्य विशेष अनुदानित योजना के अंतर्गत दालों एवं खाद्य तेल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के थोक भंडारों में इन आवश्यक खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त भंडार होने के साथ-साथ जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं को इनकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा पुरुषोत्त्म ने देते हुए बताया कि नवंबर माह में 21 नवंबर तक जिले की 1,165 उचित मूल्य की दुकानों को निगम के थोक गोदामों के माध्यम से 5,904 क्विंटल दालों की आपूर्ति की जा चुकी है। वर्तमान में निगम के थोक भंडारों में लगभग 3,453 क्विंटल दालों का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इसी अवधि के दौरान जिले की उचित मूल्य की दुकानों को 5,61,516 लीटर खाद्य तेल की आपूर्ति की गई है, जबकि निगम के थोक भंडारों में लगभग 2,73,238 लीटर खाद्य तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न थोक गोदामों में आटा, चावल, नमक एवं चीनी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में वर्तमान में कुल 1,165 उचित मूल्य की दुकानें कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा राज्य विशेष अनुदानित योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य विशेष अनुदानित योजना के तहत उपभोक्ताओं को दालें, नमक, चीनी एवं खाद्य तेल खुले बाजार की तुलना में काफी कम कीमतों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे आम लोगों को घरेलू बजट में राहत मिल रही है। योजना के अंतर्गत चना दाल, उड़द दाल, मलका दाल, नमक, चीनी और खाद्य तेल पर उपभोक्ताओं को बाजार दरों के मुकाबले उल्लेखनीय बचत हो रही है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जिले में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता और नियमित आपूर्ति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि सभी पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं दरों पर समयबद्ध तरीके से राशन उपलब्ध हो सके। जिले में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
==========================================
पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री
ऊना, 23 नवंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार, 24 नवंबर को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में आयोजित पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री प्रात: 11 बजे नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी महाराज आश्रम पहुंचेंगे। यहां वह महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।
गौरतलब है कि डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में 17 से 23 नवंबर तक पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 18 नवंबर को भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह बड़े महाराज के समय से ही इस महायज्ञ में शामिल होते रहे हैं और 24 नवंबर को इसकी पूर्णाहुति में भी शामिल होंगे।
==========================================
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन्स 26 व 27 नवंबर को महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में
ऊना, 23 नवंबर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक कलाकारों के लिए 26 व 27 नवंबर को महाराणा प्रताप कॉलेज, अंब में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑडिशन के दोनों दिन भी मौके पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि नामी कलाकारों तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 4 से 6 दिसंबर तक प्रस्तावित है। महोत्सव का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जो अंब मेला मैदान तक पहुंचेगी।
एसडीएम ने बताया कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं एवं लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि आयोजन के दौरान किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वहीं, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को बेहतर और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने कहा कि महोत्सव की सफलता सामूहिक सहभागिता और सभी के सहयोग पर निर्भर करती है। इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय लोगों और आयोजन से जुड़े सभी पक्षों की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी।
=================================
चंगर अनुभाग के अंतर्गत 24 नवम्बर को कुछ स्थानों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बिलासपुर, 23 नवम्बर: सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानि 24 नवम्बर मंगलवार को चंगर अनुभाग के अंतर्गत बिजली की नई लाइन बिछाने के चलते जिला के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि चंगर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र वन विभाग कॉलोनी, चंगर, डीएवी स्कूल, ओयल तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
=============================================
भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 25 को
हमीरपुर 23 नवंबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 19 हजार रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।