बिलासपुर, 23 नवम्बर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है।
संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 24 नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा के कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि दोपहर 2 बजे कुठेडा में जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 25 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि 26 नवम्बर को दोपहर 2 बजे डाइट जुखाला में एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान केंद्र साइंस ब्लॉक का लोकार्पण करने के उपरांत डाइट जुखाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 27 नवम्बर को प्रातः 10 बजे स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में फ्रंटियर्स आॅफ लर्निंग विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस के शुभारंभ सत्र में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में तथा 28 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हटवाड़ में कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
यही नहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री 29 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ तथा 30 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।