घुमारवीं (बिलासपुर), 16 नवम्बर:घुमारवीं, 16 नवंबररू नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचकर सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा उनकी भावनाओं और मनःस्थिति को समझने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी परेशानियों और मन में चल रही बातों को जानने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया कि यदि किसी बच्चे के व्यवहार में असामान्य बदलाव नजर आए, तो वे उससे संवाद स्थापित कर उसकी काउंसलिंग करें, ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार का गलत कदम उठाने से रोका जा सके।