बिलासपुर, 13 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 14 से 16 नवम्बर तक जिला प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 14 नवम्बर को प्रातः 9ः30 बजे घुमारवीं के गालियां में आयोजित होने वाले कोर्फबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसी प्रकार तकनीकी शिक्षा मंत्री दोपहर 2 बजे कंदरौर स्थित डेरिका फार्म्स में हिमाचल प्रदेश के प्रथम संगठित गधा फार्म का उद्घाटन करेंगे तथा इस दौरान डेयरी किसानों के साथ संवाद भी करेंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री 15 नवंबर को प्रातः 9ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे वह पड़यालग (दधोल) में गौ माता सेवा समिति द्वारा आयोजित गौ कथा में भाग लेंगे। जबकि 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे संस्कृति भवन बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश फार्मेसी काउंसिल द्वारा आयोजित विश्व राष्ट्रीय फार्मेसी एवं राज्य फार्मासिस्ट दिवस एवं सप्ताह-2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।