टीम भावना से कार्य करें विभागीय अधिकारी: किरण भड़ाना
उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित बैठक में विकासात्मक कार्यों की समीक्षा, प्रत्येक विभाग को दो से पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश

बिलासपुर, 04 नवंबर: उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आज बचत भवन में विभिन्न विभागों के विकासात्मक कार्यों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध पहुंच सके।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों की विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यों की प्रति माह समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति का आकलन करना, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना तथा कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को समय रहते दूर करना है। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
किरण भड़ाना ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कम से कम दो तथा अधिकतम पांच ऐसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करें, जिनमें बेहतर कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, प्रभावशीलता एवं परिणामों में सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा चिह्नित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बेहतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने से विकासात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों, बेहतर समन्वय एवं नियमित समीक्षा से विकासात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि धन्य योजना की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।