बिलासपुर, 03 नवंबर: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 4 नवम्बर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल 4 नवम्बर को दोपहर एक बजे बिलासपुर स्थित एचपीटीडीसी के होटल लेक व्यू में पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर बाद 3:20 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।