चंबा, नवंबर 02.11.26-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 से 6 नवंबर तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों भटियात, चुराह तथा भरमौर के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वह जनसभाओं तथा जनसंवाद कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 3 नवंबर को भटियात विधानसभा के अंतर्गत चुवाड़ी चौगान में पूर्वाहन 11:40 बजे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराहन 5:15 बजे ककीरा कस्बे के चलामा के लिए रवाना होंगे। वह चलामा के मेला ग्राउंड में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा स्थानीय लोगों, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी घटासनी गाँव गांव में रहेगा।
मुख्यमंत्री 4 नवंबर को प्रातः 9:45 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
मुकेश रेपस्वाल बताया कि मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत दोपहर 11:45 बजे कला मंच भंजराडू में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सांय 6 बजे मेला ग्राउंड देहग्रां में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा उसी गांव में उनका रात्रि ठहराव रहेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 5 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे तथा एंटी चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे।
मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत दोपहर 12:05 बजे राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के खेल मैदान में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराहन 5:45 बजे मैहला में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव गांव मेहला में होगा।
मुख्यमंत्री 6 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात वह शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।