हमीरपुर 28 अक्तूबर। सतर्कता जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर ने बुधवार को मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर सर्कल कार्यालय के प्रमुख अरविंद यादव, आरसेटी के निदेशक अजय कतना, बैंक के कई अन्य अधिकारियों, आरसेटी के स्टाफ और प्रशिक्षणार्थियों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर सर्कल कार्यालय के उप प्रमुख पोविंद्र ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।