घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 11 नवम्बर तक बन्द रहेगी
धर्मशाला 27 अक्तूबर: बनाल से जखरा खास सड़क के टारिंग कार्य के लिए घोली ब्रिज-पपलाह खास तक सड़क 28 अक्तूबर से 11 नवम्बर तक बन्द रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को दो चरणों में पूरा करने का प्रस्ताव दिया है। इसलिए पहले चरण में यातायात को खुखनारा के रास्ते और दूसरे चरण में कल्पना पैलेस होते हुए पट्टा जट्टियां के रास्ते मोड़ा गया है।
यह अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग फतेहपुर मंडल को निर्देश दिये हैं कि कार्य के दौरान यातायात को सुरक्षित ढंग से मोड़ा जाए व निर्माण स्थल पर आवश्यक चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड लगाए जाएं।