मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली दौरे की तैयारियों की उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की समीक्षा

चंबा, 19 अक्तूबर-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 22 एवं 23 अक्तूबर को जनजातीय क्षेत्र होली के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत आज उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता सहित अन्य प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत होली के ग्राम सुटकर में भी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहाँ पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर की शाम को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन निश्चित हुआ है। उन्होंने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली का भी निरिक्षण किया जहाँ पर 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एपेएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्रमणी कुलेठी , पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, एडीएम भरमौर विकास शर्मा , एसडीएम अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, विद्युत् राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी संजय वर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, रमेश चंद उप प्रधान होली सहित विभिन्न गणमान्य उपस्थित रहे।