19 को खुला रहेगा ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक

हमीरपुर 17 अक्तूबर। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने बताया कि 19 अक्तूबर को पॉलीक्लीनिक खुला रहेगा। भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन इस दिन भी अपने चैकअप एवं उपचार के लिए पॉलीक्लीनिक आ सकते हैं।