टिक्कर, कैहडरू, डुग्घा, दुगनेड़ी, बड़ू, घनाल में 18 को बंद रहेगी बिजली
हमीरपुर 16 अक्तूबर। विद्युत उपकेंद्र मट्टनसिद्ध की सहायक अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर को उपकेंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण गांव भिड़ा, कोहली, गुलेला, कल्लर, साई, धरोग, कैहडरू, समराला, गाहलिया, धरनासी, टिक्कर, चौकी कनकरी, मट्टनसिद्ध, डुग्घा कलां, डुग्घा खुर्द, लालड़ी, बारल, लाहड़, जसौर, पंजाली, दुगनेड़ी, दोसड़का, बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बड़ू, स्वाहल, भाटी, मोहीं, कथाल, बेला जमली, घनाल, अणु कलां, प्रताप गली और आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
==========================================
टौणी देवी में आंगनवाड़ी कर्मचारियों के साक्षात्कार अब 22 को
हमीरपुर 16 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के साक्षात्कार 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय टौणी देवी में होंगे।
सीडीपीओ संतोष कौंडल ने बताया कि पहले ये साक्षात्कार 8 अक्तूबर को लिए जाने थे, लेकिन अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इन्हें स्थगित करना पड़ा था। अब ये साक्षात्कार 22 अक्तूबर को लिए जाएंगे। सीडीपीओ ने सभी आवेदकों से साक्षात्कार के लिए सुबह साढे नौ बजे सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुंचने की अपील की है।