आंगनवाड़ी सह क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 30 अक्टूबर को
भारी बारिश के कारण स्थगित किए गए थे साक्षात्कार
बाल विकास परियोजना कार्यालय रैत में सुबह 10 बजे से होगी प्रक्रिया
शाहपुर, 15 अक्तूबर:बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 19 जून, 2026 को जारी अधिसूचना के संदर्भ में आयोजित किए जाने वाले साक्षात्कार भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि अब इन रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की नई तिथि 30 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है। साक्षात्कार प्रातः 10:00 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, रैत में आयोजित किए जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें।
उन्होंने बताया कि इन पदों एवं साक्षात्कार प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में बाल विकास परियोजना कार्यालय, रैत में संपर्क कर सकते हैं।