हमीरपुर 11 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) और उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (एमएसएमई) प्रदर्शन संवर्धन और त्वरण योजना (रैम्प) के तहत प्रशिक्षित किए गए स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और अन्य उद्यमियों को स्टाइपेंड राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने बताया कि निगम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं, युवाओं और अन्य उद्यमियों को 12 अक्तूबर को दोपहर बाद 3 बजे नादौन उपमंडल के गांव सेरा के विश्राम गृह में स्टाइपेंड राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस समारोह की अध्यक्षता देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर करेंगी।