चम्बा, 11 सितंबर-उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश विधानसभा केवल सिंह पठानिया 13 सितंबर (रविवार) को चम्बा प्रवास पर रहेंगे।
केवल सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानिया 13 सितंबर को सायं 4:00 बजे भलेई पहुंचेंगे। इस दौरान वह भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा भलेई माता मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इसके उपरांत उप मुख्य सचेतक रात्रि 9:00 बजे डलहौजी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा।
उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे केवल सिंह पठानिया डलहौजी से रैत के लिए प्रस्थान करेंगे।