आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें जिला वासी:- उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

चंबा, 17 अगस्त-उपायुक्त, मुकेश रेपस्वाल ने जिला वासियों से जुलाई से दिसंबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला चंबा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में यह सर्वेक्षण करवाया जा रहा है, जिसके माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी एवं श्रम बल से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण दल चयनित परिवारों से ई-सिग्मा सॉफ्टवेयर के माध्यम से जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने लोगों से सर्वेक्षण टीमों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने तथा सर्वेक्षण के सुचारू संचालन में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एकत्रित जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
===============================================-पायुक्त ने हरदासपुर, मुगला व करियां में जल निकासी व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
एनएचएआई एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
चंबा, अगस्त 17 -उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के तहत मोहल्ला हरदासपुर, मुगला तथा करियां इत्यादि स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था के उन्नयन एवं सुधार कार्यों को लेकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के स्थानीय अधिकारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधार को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुकेश रेप्सवाल ने उपमंडलीय प्रशासन को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जल निकासी नालियों के आसपास हुए अतिक्रमण एवं लोगों द्वारा रखी गई घर निर्माण सामग्री को तुरंत हटाया जाए।
उपायुक्त के समक्ष राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी साझा की तथा मौके पर उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया।
सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह,
उपमंडलाधिकारी चंबा चिराग शर्मा, एनएचएआई के डीएम यशवंत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।