मध्यस्थता और आपसी सहमति से निपटाए जा सकते हैं कई मामले : पंकज शर्मा

हमीरपुर 07 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शुक्रवार को कम्युनिटी मेडिएटरों यानि सामुदायिक मध्यस्थों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की।

इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिएटरों को संबोधित करते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि अदालतों में अक्सर आने वाले कई छोटे-छोटे मामलों को मध्यस्थता और आपसी सहमति से निपटाया जा सकता है। इससे इन मामलों के सभी पक्षकारों के समय और धन की बचत होगी तथा उनके आपसी संबंधों में अनावश्यक कटुता भी नहीं बढ़ेगी। अदालतों का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर, राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ऐसे मामलों में मध्यस्थता एवं आपसी सहमति को प्रेरित कर रही है। इसके लिए कम्युनिटी मेडिएटर यानि सामुदायिक मध्यस्थ बनाए जा रहे हैं, जोकि विभिन्न मामलों के पक्षकारों के बीच मध्यस्थता करके इन मामलों को आपसी सहमति से निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।
पंकज शर्मा ने कम्युनिटी मेडिएटरों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मध्यस्थता एवं आपसी सहमति को बढ़ावा देकर इन क्षेत्रों को लिटिगेशन-फ्री यानि मुकदमा-मुक्त क्षेत्र बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
इससे पहले, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, प्रशिक्षित मेडिएटर संजीव ठाकुर, केडी शर्मा और एसके डोगरा ने भी प्रतिभागियों को मध्यस्थता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा इसकी विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत करवाया।
================================

डलवाना गुजरां के बंद पड़े स्कूल भवन के उपयोग के लिए करें आवेदन

हमीरपुर 07 अगस्त। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत कुठेड़ा के डलवाना गुजरां की प्राथमिक पाठशाला के बंद हो जाने के बाद इसके भवन को किसी अन्य सरकारी विभाग को आवंटित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस भवन का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि अगर वे डलवाना गुजरां में अपने विभाग का कोई कार्यालय या संस्थान संचालित करना चाहते हैं तो वे इस संबंध में तुरंत प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में संपर्क करें तथा प्राथमिक पाठशाला के भवन के लिए आवेदन करें।

========================================

11 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
प्रतिष्ठित 4 औद्योगिक इकाइयों के लिए होगा 610 उम्मीदवारों का चयन

बिलासपुर, 07 अगस्त: जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की चार प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए 610 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा किचन हेल्पर/स्टीवर्ड के 500 पदों के लिए 10वीं पास तथा 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ एवं ईएसआई की सुविधा मिलेगी तथा कार्यस्थल दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई एवं बेंगलुरु रहेगा। इस बारे मोबाइल नंबर 8810637785 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसी तरह इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजनेस एसोसिएट के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्नातक पास तथा 25 से 50 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा कार्यस्थल बिलासपुर रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7009818303 पर संपर्क किया जा सकता है। जबकि एयर प्लाजा रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (विशाल मेगा मार्ट) द्वारा सेल्स एसोसिएट के 10 पदों के लिए 10$2 अथवा स्नातक तथा 18 से 35 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल बिलासपुर रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8287947153 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 19 से 40 वर्ष आयु के शारीरिक रूप से फिट अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है। ड्यूटी की अवधि 8 से 12 घंटे रहेगी तथा कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों, जैसे मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा की प्रति, अनुभव प्रमाण पत्र सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नम्बर 01978-222450 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

============================================

प्रदेश सचिवालय में क्लर्कों के 40 पदों के लिए आवेदन 14 अगस्त से 11 सितंबर तक

हमीरपुर 07 अगस्त। कार्मिक विभाग के अंतर्गत सचिवालय प्रशासनिक सेवाएं-1 में क्लर्क (जॉब ट्रेनी) के 40 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पात्र उम्मीदवारों से पोस्ट कोड-26045 के तहत 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11 सितंबर 2026 रात 11ः59 मिनट तक खुला रहेगा। इसकी अधिसूचना आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।

==========================================

संगीत शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर 07 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि संगीत शिक्षक पोस्ट कोड-26021 के 118 पदों के लिए 71 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 63 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 58 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 18 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

=========================================

15 अगस्त तक कराएं मक्का एवं धान की फसलों का बीमा : उप निदेशक कृषि भूपेन्द्र सिंह

प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

चंबा, 07 अगस्त-उप निदेशक,कृषि भूपेन्द्र सिंह ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्का एवं धान की फसलों का बीमा 15 अगस्त 2026 तक अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में बीमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम 2026 के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत पत्ता गोभी का बीमा 31 अगस्त 2026 तथा टमाटर का बीमा 15 अगस्त 2026 तक कराया जा सकता है। प्राकृतिक आपदा, अत्यधिक वर्षा, ओलावृष्टि अथवा अन्य प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्का एवं धान के लिए किसानों को 96 प्रति बीघा प्रीमियम देना होगा। फसल क्षति होने पर आकलन के आधार पर अधिकतम 4,800 प्रति बीघा तक मुआवजा दिया जाएगा। वहीं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत पत्ता गोभी के लिए 600 प्रति बीघा तथा टमाटर के लिए 800 प्रति बीघा प्रीमियम निर्धारित किया गया है। नुकसान होने की स्थिति में पत्ता गोभी के लिए अधिकतम 12,000 प्रति बीघा तथा टमाटर के लिए 16,000 प्रति बीघा तक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

कृषि विभाग ने बताया कि किसान लोक मित्र केंद्र, जन सेवा केंद्र, बैंक अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी या पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कृषि बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि भुवनेश कुमार (मोबाइल: 98166-27278) तथा क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि मदन कुमार (मोबाइल: 82194-38857) से भी संपर्क किया जा सकता है।

================================================
रेडियोग्राफर, लैब टैक्निशियन और अन्य पदों की परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हमीरपुर 07 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने पांच अलग-अलग श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि रेडियोग्राफर पोस्ट कोड-26009 की परीक्षा 19 अगस्त को सुबह 9 से 10ः30 बजे तक, मेडिकल सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26006 की परीक्षा 25 अगस्त को सुबह 9 से 10ः30 बजे तक, साईकिएट्रिक सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26007 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक और सीनियर लैब टैक्निशियन पोस्ट कोड-26012 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5ः30 बजे तक होगी। जबकि, लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-25012 की परीक्षा 26 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

==============================================
सोलन दिनांक 07.08.2026

50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 14 अगस्त को


एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में बीमा सखी व ऐजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए महिला व पुरुष दोनों योग्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार कार्यालय कसौली में 14 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 70180-23273 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

===========================================

आईटीआई बणी में खाली सीटों पर दाखिले का मौका

बड़सर 07 अगस्त। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बणी में प्रथम काउंसलिंग के बाद इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, सिलाई, फिटर और कंप्यूटर ट्रेड की 67 सीटें खाली रह गई हैं। आईटीआई बणी के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया कि इन सीटों पर प्रवेश के लिए हिमाचली या गैर हिमाचली उम्मीदवार 8 से 10 अगस्त तक आईटीआई के एडमिशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 10 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों की स्पॉट काउंसलिंग 12 से 14 अगस्त तक होगी और उन्हें मेरिट के आधार पर एडमिशन दे दी जाएगी। प्रधानाचार्य ने इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94184-50844 पर संपर्क किया जा सकता है।