गोविन्द सागर जलाशय में अवैध मत्स्य गतिविधियों पर मत्स्य विभाग का शिकंजा
27 किलोग्राम अंडर साइज जाल जब्त, दो मामले दर्ज
बिलासपुर, 15 मई: गोविन्द सागर जलाशय में मत्स्य संपदा के संरक्षण तथा अवैध मत्स्य शिकार पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा निगरानी एवं गश्ती अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार प्रातः लगभग 6 बजे मत्स्य अधिकारी लठियाणी सुरेन्द्र पटियाल एवं उनकी टीम द्वारा जलाशय क्षेत्र में विशेष गश्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान गोविन्द सागर जलाशय के बीट नंबर-1, जो जलाशय के उद्गम स्थल कुनखर खड्ड से दाहिने तट पर ग्राम रायपुर तथा बाएं तट पर ग्राम शरत तक विस्तृत है, के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 27 किलोग्राम अंडर साईज गिल नेट जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त अवैध मत्स्य गतिविधियों से संबंधित दो मामले दर्ज कर आगामी जांच आरम्भ कर दी गई है।
मत्स्य विभाग द्वारा इस गश्त अभियान के दौरान विभागीय टीम ने जलाशय में संचालित मत्स्य गतिविधियों तथा किश्तियों का भी निरीक्षण किया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गोविन्द सागर जलाशय में अवैध मत्स्य शिकार एवं प्रतिबंधित जालों के प्रयोग के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सहायक निदेशक मत्स्य, मण्डल बिलासपुर पंकज ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोविन्द सागर जलाशय में अवैध मत्स्य गतिविधियों के विरूद्ध विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण अभियान संचालित किए जा रहे हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मछुआरों एवं स्थानीय लोगों से हिमाचल प्रदेश मत्स्य नियमों का पालन करने तथा जलाशय की मत्स्य संपदा के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।
=======================================
समखेतर वार्ड का रा.व.मा.पा. कन्या मंडी बनेगा आदर्श मतदान केंद्र
नगर निगम मंडी के 13 वार्डों में बनाए जाएंगे 33 मतदान केंद्र
मंडी, 15 मई। नगर निगम मंडी के 13 वार्डों के पार्षद चुनावों के लिए कुल 33 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम वार्ड 1 से 13 एवं एसडीएम सदर रुपिंद्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11 समखेतर का रा.व.मा.पा. कन्या मंडी स्थित मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां क्रेच सुविधा, फर्स्ट एड किट, ओआरएस तथा आशा कार्यकर्ता की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार में चार मतदान केंद्र केवी मंडी (प्राइमरी विंग), केवी मंडी (लैब), रा.प्रा.पा. बिजन दलवाहन तथा रा.प्रा.पा. छिपणु में स्थापित किए जाएंगे। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी में दो मतदान केंद्र रा.मा.पा. पुरानी मंडी के लेफ्ट और राइट पार्ट में बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 3 पड्डल में बीडीओ कार्यालय भ्यूली तथा आईटीआई मंडी में दो मतदान केंद्र स्थापित होंगे। वार्ड नंबर 4 नेला में तीन मतदान केंद्र रा.मा.पा. बिंद्रावणी, रा.प्रा.पा. चड्याना तथा रा.प्रा.पा. जरली में बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 5 मंगवाईं में ए.आर.सी.एस कार्यालय मंडी तथा उप-पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय मंडी में दो मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 6 सन्यारड़ में उद्योग विभाग कार्यालय मंडी तथा पर्यटन कार्यालय चड्यारा (विस्को रिजॉर्ट के पास) में दो मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 7 तलयाहड़ में चार मतदान केंद्र होंगे, जिनमें दो रा.व.मा.पा. तलयाहड़ के लेफ्ट और राइट पार्ट तथा दो चीफ इंजीनियर कार्यालय एचपीपीडब्ल्यूडी मंडी के कमरा नंबर 101 और 114 में स्थापित किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 में अधीक्षण अभियंता एचपीपीडब्ल्यूडी सर्किल कार्यालय के लेफ्ट और राइट पार्ट में दो मतदान केंद्र स्थापित होंगे। वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 में कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) एचपीपीडब्ल्यूडी मंडी, सैनिक बोर्ड कार्यालय मंडी तथा रा.प्रा.पा. बाड़ी प्रथम तल में तीन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 10 सुहड़ा में रा.वि.व.मा.पा. मंडी के एडमिन ब्लॉक, साइंस ब्लॉक तथा पुराने भवन के ग्राउंड फ्लोर में मतदान केंद्र स्थापित होंगे। वार्ड नंबर 11 समखेतर में रा.व.मा.पा. कन्या मंडी के लेफ्ट पार्ट, राइट पार्ट तथा कमरा नंबर 7 में तीन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
वार्ड नंबर 12 भगवाहन में रा.प्रा.पा. (बाल) मंडी हेरिटेज बिल्डिंग, रा.व.मा.पा. मंडी के 10+2 ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर तथा जिला पुस्तकालय में तीन मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा में डाइट मंडी के लेफ्ट और राइट पार्ट में दो मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
=========================================
नगवाईं से दो और थाची से एक उम्मीदवार ने लिया नाम वापिस
बालीचौकी (मंडी), 15 मई। उपमंडल बालीचौकी के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 6-नगवाईं से दो उम्मीदवारों तथा वार्ड 9-थाची से एक उम्मीदवार ने नाम वापसी के दूसरे दिन अपने नाम वापिस ले लिए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बालीचौकी विचित्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड 6-नगवाईं से अब रामदेई, विद्या देवी, नर्वदा देवी और पार्वती देवी चुनाव मैदान में हैं, जबकि तमन्ना और कमला देवी ने अपने नाम वापिस ले लिए हैं। इसी प्रकार वार्ड 9-थाची से वोदी देवी, हिमानी चौहान, ओमी देवी और आशा देवी उम्मीदवार होंगी, जबकि शांता कुमारी ने अपना नाम वापिस ले लिया है।
=============================
ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन
HAMIRPUR, 15.05.26-आज दिनाक 15/ 05/2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ अजय अत्री
की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक
समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला कार्यक्रम अधिकारी डा.
सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. पारस और जिला कार्यक्रम
अधिकारी डा. नेहा पटियाल, और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना
एवम् सम्प्रेषण अधिकारी सुनील रांगडा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , लेखाकार,
ब्लाक प्रोग्राम मैनेजेर उपस्थित रहे l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अत्री
द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से
समीक्षा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस)
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जो बच्चे छूट रहे हैं उनको भी टीकाकरण
करना सुनिश्चित किया जाये ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाये, जितनी भी
गर्भवती महिलाएं हैं उनका पंजीकरण अति शीघ्र किया जाये l
उन्होंने यह भी बताया कि एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न
केयर) के तहत आशा कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए घर पर सात
बार दौरा करती हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं इन दौरों को शत
प्रतिशत सुनिश्चित करें l और कहा की महिलाओं और बच्चों में अनीमिया और
पोषण की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और कहा की आर. बी, एस. के .
की टीमें स्कूलों व आंगनवाड़ियों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का
निरीक्षण करती हैं और उस दौरान जो बच्चे अनीमिया से ग्रसित पाए जाते हैं
उन्हें जांच के लिए आगे भेजें और बच्चों को नजर दोष, ऊँचा सुनाई देना
और दांत सम्बन्धी समस्याओं के ऊपर विशेष ध्यान दें l और
बताया की कुष्ठरोग, तम्बाकू मुक्त हिमाचल, क्षय रोग, मुस्कान योजना,
हिमकेयर योजना, आयुष्मान योजना, माहवारी के दौरान स्वच्छता, प्रधानमंत्री
सुरक्षित मातृत्व अभियान, 28 जून 2026 को आने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो
दिवस को सुचारू रूप से खंड स्तर पर तैयारियां शुरू कर दें और विशेष रूप
से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में ध्यान केन्द्रित करें , गर्मियों में
जल जनित रोगों, मलेरिया, डेंगू और गैर संचारी रोगों के बारे में विस्तार
पूर्वक चर्चा की गई l
========================================
वाकना तथा दंघील ज़िला परिषद वार्ड के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में
चुनाव चिन्ह आवंटित
SOLAN, 15.05.26-सोलन ज़िला के कण्डाघाट क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड वाकना तथा दंघील से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने दी।
गोपाल शर्मा ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-4 वाकना से अमर सिंह, निवासी कुनिहार, सोलन, ईश्वर सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-5 कोट तथा अंशुल वर्मा, निवासी डुमैहर, बनी ने नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 दंघील से योगेन्द्र, निवासी झाझा, वार्ड नम्बर-1 ने नामांकन वापिस ले लिया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 वाकना से अजय सिंह, निवासी शिव शंकर गढ़ ममलीग को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, कृष्ण कुमार, निवासी वाकना को ‘मेज का पंखा’ चुनाव चिन्ह, पिकेश वर्मा, निवासी भैंच (कुफ्टु) को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, रणजीत सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-6 वाकना (डुमैहर) को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह, विकास शर्मा, निवासी आंजी वाकनाघाट को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह, विवेकानन्द परिहार, निवासी ढयावला, ममलीग को ‘फुटबॉल’ चुनाव चिन्ह, सुनील, निवासी डयोंडा को ‘ढोलक’ चुनाव चिन्ह, हरी चंद, निवासी वार्ड नम्बर-5, थान को ‘हैंड पंप’ चुनाव चिन्ह तथा हिमेश शर्मा, निवासी कनैर, वाकना को ‘नाशपाती’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 दंघील से अमित ठाकुर, निवासी धाली, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, देव राज भारद्वाज, निवासी बांजनी को ‘मेज का पंखा’ चुनाव चिन्ह, देस राज, निवासी घलाई, कण्डाघाट को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, धर्म सिंह, निवासी झाझा, वार्ड नम्बर-1 को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह तथा पवन कुमार, निवासी दोची, साधुपुल को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
========================================
धर्मपुर तथा टकसाल ज़िला परिषद वार्ड के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में
चुनाव चिन्ह आवंटित
सोलन ज़िला के कसौली क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड धर्मपुर तथा टकसाल से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।
महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-8 धर्मपुर से गोपाल दत्त, निवासी गांव राजड़ी, डाकघर जाबली, तहसील कसौली, ज़िला सोलन ने नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-9 टकसाल से संजीव शर्मा, निवासी गांव धगड़, डाकघट टकसाल, तहसील कसौली, ज़िला सोलन ने नामांकन वापिस ले लिया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-8 धर्मपुर से अजय कुमार, निवासी गांव सिहारड़ी चमारा, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, कृपाल सिंह, निवासी गांव शेवला, डाकघर जाबली, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘मेज का पंखा’ चुनाव चिन्ह, जगदीश पाल, निवासी गांव रडो पेंद, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, दुनी चंद, निवासी गांव सूजी, डाकघर जाबली, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह, नेत्र सिंह, निवासी गांव दधौग, डाकघर प्राथा, तहसील व ज़िला सोलन को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह तथा सोकृत कुमार, निवासी गांव शिलौरा खुर्द, डाकघर मसूलखाना, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘फुटबॉल’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-9 टकसाल से अशोक कुमार, निवासी गांव निचली गांगुड़ी, डाकघर जगजीतनगर, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, ध्यान सिंह, निवासी उप महल चद्रेणी (ठारूगढ़), डाकघर मसूलखाना, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, निखिल ठाकुर, निवासी गांव शिल्लू कलां, डाकघर मसूलखाना, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, पंकज शर्मा, निवासी गांव गोडती निचली, डाकघर कोट बेजा, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह, यश ठाकुर, निवासी कसौली गांव, डाकघर गढ़खल, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह तथा हुमक चंद, निवासी गांव बडयह, डाकघर गड़खल, तहसील कसौली, ज़िला सोलन को ‘फुटबॉल’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
=========================================
डांगरी तथा चेवा ज़िला परिषद वार्ड के लिए 05 उम्मीदवार मैदान में
चुनाव चिन्ह आवंटित
सोलन क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड डांगरी तथा चेवा के लिए कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से अनीता, निवासी गांव एवं डाकघर ओच्छघाट ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-7 चेवा से आरती, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्लतानपुर, सोलन ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से वनिता, निवासी गांव ममलाडा, डाकघर जौणाजी, सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा शीला देवी, निवासी गांव शिल्ली, डाकघर दामकड़ी, सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-7 चेवा से किरण, निवासी डाकघर कुमारहट्टी, चेवा, वार्ड नम्बर-7, सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, शारदा कश्यप, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्लतानपुर, सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ तथा सुमन लता, निवासी गांव प्राथा कला, पंचायत एवं डाकघर हरिपुर, सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
=======================================
दाड़ला, सूरजपुर व डुमैहर ज़िला परिषद वार्ड के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में
चुनाव चिन्ह आवंटित
ज़िला सोलन के अर्की क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड दाड़ला, सूरजपुर तथा डुमैहर के लिए कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने दी।
निशांत तोमर ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-1 दाड़ला से सुगंधा ठाकुर, निवासी 91/1, गांव स्यार, डाकघर दाड़लाघाट ने नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-2 सूरजपुर से धर्मपाल, निवासी 24/2, गांव दाती ब्र्राहमणा तथा संतोष, निवासी 17/1, गांव हरदा, डाकघट भराड़ीघाट ने नामांकन वापिस ले लिया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-1 दाड़ला से इन्दु शर्मा, निवासी गांव रौडी, डाकघर दाड़लाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, बनीता देवी, निवासी 88/1, गांव करोग, डाकघर मांगल को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, मीनाक्षी ठाकुर, निवासी 74, गांव एवं डाकघर सेवड़ा चण्डी को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह तथा सोमा देवी, निवासी 91/1, गांव स्यार, डाकघर दाड़लाघाट को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निशांत तोमर ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-2 सूरजपुर से कपिल देव, निवासी 23/1, गांव एवं डाकघर सरयांज को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, कृष्ण देव, निवासी 14, गांव सहलाना, डाकघर शहरोल को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह, मनोहर लाल, निवासी गांव कोटला, डाकघर हनुमान बड़ोग को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, रमेश चंद, निवासी 79/1, ख, गांव मनोल, डाकघर सरयांज को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह तथा शशी कांत, निवासी 10/1, गांव झूण्डला, डाकघर बलेरा को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-3 डुमैहर से आशा परिहार, निवासी 22/1, गांव एवं डाकघर डुमैहर को ‘ताला और चाबी’ तथा सरिता, निवासी 32/1, गांव कोलका, डाकघर दानोघाट को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
===========================================
UNA-15.05.26-
*हरोली में 2 पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध, बीडीसी सदस्य भी चुनी गईं*
पंचायती राज चुनाव में हरोली उपमंडल की दो ग्राम पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध चुन ली गई हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, बीडीसी सीट पोलियां बीत-23 से नीलम देवी भी निर्विरोध चुनी गई हैं।
ग्राम पंचायत जखेवाल में रामपाल प्रधान और गुरदेव सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से सतपाल, वार्ड नंबर-2 से रज्जू देवी, वार्ड नंबर-3 से अंजना देवी, वार्ड नंबर-4 से बाल किशन और वार्ड नंबर-5 से अंजू बाला वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
ग्राम पंचायत पंडोगा निचला में गुरपाल प्रधान और राकेश कुमार उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से रक्षा देवी, वार्ड नंबर-2 से प्रियंका, वार्ड नंबर-3 से सुमन कुमारी, वार्ड नंबर-4 से पूनम देवी, वार्ड नंबर-5 से तरसेम लाल, वार्ड नंबर-6 से अशोक कुमार सुपुत्र सिद्धू राम और वार्ड नंबर-7 से अशोक कुमार सुपुत्र किशन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं।
=============================================
बंगाणा में निर्विरोध बनी बोहरू पंचायत
पंचायती राज चुनाव में बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत बोहरू निर्विरोध चुन ली गई है। पंचायत में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मीता देवी को पंचायत प्रधान और जगदेव सिंह को उपप्रधान चुना गया है। वहीं वार्ड नंबर-1 से रविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-2 से पूजा देवी, वार्ड नंबर-3 से रीना देवी, वार्ड नंबर-4 से राजेंद्र सिंह तथा वार्ड नंबर-5 से ममता वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं।