सोलन-दिनांक 13.05.2026

ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड धर्मपुर के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है।
इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु के वार्ड नम्बर-4 तिड़ों-1 तथा वार्ड नम्बर-5 तिड़ों-2 के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसूलखाना होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला मसूलखाना था।
ग्राम पंचायत नरायणी के वार्ड नम्बर-2 जखरोड़ा के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखरोड़ा होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखरोला था।
==============================================
20 मई तक सुन्हाणी-सेर सड़क पर यातायात रहेगा बंद: उपायुक्त
बिलासपुर, 13 मई: उपायुक्त एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि सुन्हाणी से सेर सड़क पर निर्माण कार्य के सुचारु निष्पादन के लिए आगामी 20 मई तक यातायात बंद रहेगा। इस अवधि में यह सड़क सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी।
जारी आदेश के तहत उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात को वाया बरठीं-पनोल से झंडूता सड़क मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इस अवधि में केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, वी.आई.पी. वाहन, स्कूल बसें तथा अन्य आवश्यक सेवा वाहनों को इस अवधि में इस मार्ग पर आवागमन की अनुमति होगी।