.हिमाचल दिवस पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह
धर्मशाला, 06 अप्रैल। हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एडीसी विनय कुमार ने आज यहां हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मेें दी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे शहीद स्मारक में माल्यापर्ण किया जाएगा इसके उपरांत 11ः02 बजे पुलिस मैदान में ध्वजारोहण तथा परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि परेड में पुलिस, होम गार्डस, एससीसी, एनएसएस तथा स्काउट व गाइडस के दल भाग लेंगे जबकि इस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों द्वारा हिमाचली संस्कृति व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
एडीसी ने कहा कि हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

============================================

धर्मशाला में 7 अप्रैल को रेडक्राॅस मेला
स्वास्थ्य सेवाओं, जन-जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा संगम

धर्मशाला, 6 अप्रैल: जिला रेडक्राॅस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 7 अप्रैल 2026 को पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक रेडक्राॅस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित होगा। सोसायटी के सचिव ओ.पी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना, समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
किसानों, बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण
सचिव ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा कई ज्ञानवर्धक और जागरूकता से जुड़े स्टाॅल लगाए जाएंगे। विशेष रूप से किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, योजनाओं और सरकारी सहायता से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, दौड़ प्रतियोगिता सहित अन्य रोचक गतिविधियां शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, मेले में तंबोला भी आयोजित किया जाएगा, जो आगंतुकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
स्थानीय उत्पाद और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
उन्होेेंने बताया कि मेले में खाने-पीने के विभिन्न स्टाॅल लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और पारंपरिक वस्तुएं भी प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी।
लकी ड्राॅ का आयोजन
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लकी ड्राॅ का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार लैपटाॅप तथा तृतीय पुरस्कार एलईडी टीवी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रेफ्रिजरेटर, वाॅशिंग मशीन, माइक्र्रोवेव ओवन, वाटर प्यूरीफायर, सीलिंग फैन सहित कई अन्य आकर्षक सांत्वना पुरस्कार भी विजेताओं को दिए जाएंगे।
आयुष्मान आरोग्य शिविर मंे मिलंेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
ओ.पी. शर्मा ने बताया कि रेडक्राॅस मेले के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आमजन को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सेवाओं में ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच तथा छाती का एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शामिल हैं। विशेषज्ञ डाॅक्टरों की उपस्थिति में लोगों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा, जिससे वे अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग हो सकें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मेले में भाग लेने और इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

=============================

11 केवी मंदल फीडर में 7 अप्रैल को बिजली बंद
धर्मशाला, 06 अप्रैल: धर्मशाला विद्युत उपमंडल नम्बर -2 के सहायक अभियन्ता रमेश चंद ने जानकारी दी है कि 07 अप्रैल को मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी मंदल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों पास्सु, ढ़गवार, मनेड़, अप्पर मनेड़ (दाड़ी क्षेत्र) तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

==============================

14 अप्रैल को हरोली उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कम्पनियों में भरे जाएंगेे 550 पद
धर्मशाला, 06 अप्रैल: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को हरोली उत्सव ज़िला ऊना में रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ल्यूमिनस पावर टेक्नोलाॅजीज प्राइवेट लिमिटेड, लिवगार्ड पावर तथा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, स्विस गार्नियर प्राइवेट, नायसा मल्टीप्लास्ट इंडस्ट्री, स्टैनफोर्ड लैबोट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड, एनजीजी पावर टेक, सूरी पोलेक्स, सुरजीत एग्रो इंडस्ट्रिज़ भाग लेगी। इसके अलावा 15 से अधिक और उद्योग भी भी इस रोजगार मेले में हिस्सा लेंगे जिनके द्वारा 550 कुशल व अकुशल पद भरे जायेंगे।
उन्होंने बताया दसवी, बारवी, आईटीआई, बी.फार्मा, एम फार्मा, बीटेक, डिप्लोमा होज्डर, बीकाॅम, एमकाॅम, बीए, बीएससी, एमएससी पास बेरोजगार युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
सभी आवेदक अपने साथ योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे़ से रोरा ग्राऊड तहसील हरोली, जिला ऊना में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। मेले में किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए 01975226063 पर संपर्क कर सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

===============================

14 अप्रैल को हरोली उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कम्पनियों में भरे जाएंगेे 550 पद
धर्मशाला, 06 अप्रैल: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को हरोली उत्सव ज़िला ऊना में रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ल्यूमिनस पावर टेक्नोलाॅजीज प्राइवेट लिमिटेड, लिवगार्ड पावर तथा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, स्विस गार्नियर प्राइवेट, नायसा मल्टीप्लास्ट इंडस्ट्री, स्टैनफोर्ड लैबोट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड, एनजीजी पावर टेक, सूरी पोलेक्स, सुरजीत एग्रो इंडस्ट्रिज़ भाग लेगी। इसके अलावा 15 से अधिक और उद्योग भी भी इस रोजगार मेले में हिस्सा लेंगे जिनके द्वारा 550 कुशल व अकुशल पद भरे जायेंगे।
उन्होंने बताया दसवी, बारवी, आईटीआई, बी.फार्मा, एम फार्मा, बीटेक, डिप्लोमा होज्डर, बीकाॅम, एमकाॅम, बीए, बीएससी, एमएससी पास बेरोजगार युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
सभी आवेदक अपने साथ योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे़ से रोरा ग्राऊड तहसील हरोली, जिला ऊना में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। मेले में किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए 01975226063 पर संपर्क कर सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

============================

सोलन-दिनांक 06.04.2026

विक्रमादित्य सिंह 07 अप्रैल को सोलन ज़िला के प्रवास पर

लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 07 अप्रैल, 2026 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं।
विक्रमादित्य सिंह 07 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।
लोक निर्माण मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.15 बजे टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में आयोजित ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026-27’ में मुख्यातिथि होंगे।

========================================

मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगाहिमाचलदिवससमारोह

मंडी, 6 अप्रैल। हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर आज यहां अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

डॉ. मदन कुमार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि 15 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। साथ ही परेड का निरीक्षण करेंगे और अपना संदेश देंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित संकन गार्डन में शहीद स्मारक पर और गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि मार्च पास्ट में पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे भाग लेंगे। समारोह में स्थानीय स्कूलों व अन्य संस्थानों द्वारा लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरे करने को कहा।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आयोजन से जुड़े लोक निर्माण, पुलिस, नगर निगम, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड, गृह रक्षक, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मंडीवासियों से समारोह में सहभागिता जताने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह भी किया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

===============================================

नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जनवरी से मार्च तक एनडीपीएस के 81 मामले दर्ज, 116 आरोपी गिरफ्तार

वर्षभर चलेगा जागरूकता अभियान, प्रत्येक माह अलग विषय पर होंगे कार्यक्रम

मंडी, 6 अप्रैल। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस तथा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और यदि किसी विशेष वस्तु की बिक्री या उपभोग (कंजम्पशन) असामान्य रूप से अधिक हो, तो उसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए।

बैठक में हमीरपुर में टॉफी में चरस मिलाकर बेचने का मामला सामने आने पर ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखने और समय पर इनपुट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में नए सत्र के दौरान विद्यार्थियों का प्रवेश हो रहा है, इसलिए नए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

एनडीपीएस अधिनियम के मामलों की समीक्षा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मार्च तक एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कुल 81 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 110 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। दर्ज मामलों में अफीम डोडा के 3, हेरोइन के 28, चरस के 46 तथा प्रतिबंधित दवाओं के 4 मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि फरवरी माह में 33.127 ग्राम हेरोइन तथा मार्च माह में 177.165 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। चरस की बरामदगी फरवरी में 3.803 किलोग्राम तथा मार्च में 10.734 किलोग्राम रही, जबकि जनवरी माह में 138.165 किलोग्राम पोस्त का चूरा भी जब्त किया गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत वित्तीय जांच से संबंधित 21 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 34 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इनमें से 3 मामलों में आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं तथा 2 मामलों में अटैचमेंट की प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 18 मामलों को पुलिस मुख्यालय के माध्यम से एडवाइजरी बोर्ड को भेजा गया है तथा वर्ष 2026 में अब तक 5 नए मामले प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से 4 मामलों में डिटेंशन के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

नशे की लत के लक्षणों के प्रति जागरूकता जरूरी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों को विद्यार्थियों में नशे की प्रवृत्ति के संकेतों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नशे से प्रभावित युवाओं में तेज सुगंध वाला परफ्यूम लगाना, आंखें लाल होना, आंखें छिपाना, अकेले रहना, अंधेरे में रहना, बाथरूम में अधिक समय बिताना, घर से बाहर जाने की जिद करना, आंख मिलाकर बात न करना, छुप-छुप कर बात करना, शरीर का वजन अचानक कम होना, कम बोलना, अधिक सोना, मन अस्थिर रहना, गंदा रहना, उंगलियों पर जले के निशान तथा स्कूल से अनुपस्थित रहना जैसे लक्षण हो सकते हैं।

वर्षभर चलेगा नशा जागरूकता अभियान

बैठक में डॉ पवनेश ने आगामी वित्तीय वर्ष में वर्षभर नशा जागरूकता अभियान चलाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अभियान में उपचार की अपेक्षा रोकथाम और परामर्श को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक माह एक विशेष विषय निर्धारित कर विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य कर्मी संवाद करेंगे तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देंगे।

इस अभियान के तहत स्कूलों, उच्च जोखिम वाले पंचायत क्षेत्रों तथा समुदाय स्तर पर नियमित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर जागरूकता और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

=================================

27वीं राज्य स्तरीय अंतर बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 7 से
राजेश धर्माणी बड़ू में करेंगे इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

हमीरपुर 06 अप्रैल। बहुतकनीकी महाविद्यालयों की 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 7 से 9 अप्रैल तक बड़ू स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित की जा रही है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 17 बहुतकनीकी महाविद्यालयों के लगभग 668 विद्यार्थी भाग लेंगे, जिनमें 245 छात्राएं और 423 छात्र शामिल हैं। इनके अतिरिक्त विभिन्न संस्थानों से 51 टीम प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर की दौड़ स्पर्धाएं, चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ तथा चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, हाई जंप, लॉंग जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलियन थ्रो और शॉट पुट स्पर्धा होगी। छात्राओं के वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉंग जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलियन थ्रो और शॉट पुट स्पर्धा होगी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल पहाड़ी लोकगीत, गज़ल-गीत, समूह गान और लोकनृत्य की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 11 उपसमितियों का गठन किया गया है। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों एवं टीम प्रभारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों को अपनी खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा तथा आपसी सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देगा।

========================================

सांख्यिकी सहायक की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित


हमीरपुर 05 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सांख्यिकी सहायक (पोस्ट कोड 25013) के 3 पदों को भरने के लिए 18 फरवरी को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 13 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

===============================================

ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बिलासपुर 06 अप्रैल:
सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 अप्रैल को ऋषिकेश अनुभाग में बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेडों की कांट-छांट व जीओ स्विच के पार्ट बदले के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र समलेटा, छत-2, चिकनाघाट तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

============================================

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव, घुमारवीं के तहत डाॅग शो का हुआ आयोजन
घुमारवीं (बिलासपुर), 06 अप्रैल: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव, घुमारवीं के तहत डॉग शो का आयोजन किया गया। डाॅग शो के दौरान विभिन्न नस्लों के सुसज्जित, प्रशिक्षित एवं आकर्षक कुत्तों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डाॅग शो कार्यक्रम में एपीएमसी बिलासपुर के अध्यक्ष सतपाल वर्धन ने बतौर मुख्यातिथि जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं रीता सहगल तथा पार्षद सतीश शर्मा, मौजूद रहे।
डाॅग शो में कुल 21 श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनमें वयस्क लैब्राडोर रिट्रीवर में सनी वर्मा का श्वान प्रथम, ऋषु का श्वान द्वितीय तथा धर्मपाल का श्वान तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह वयस्क पोमेरेनियन में परविंदर सिंह का श्वान प्रथम, सौरभ कुमार का श्वान द्वितीय तथा विशाल कल्ला का श्वान तृतीय स्थान पर रहे। जबकि वयस्क पिटबुल श्रेणी में आदित्य शर्मा का श्वान प्रथम तथा सनी राणा का श्वान द्वितीय रहे। इसी तरह मिश्रित श्रेणी में गोल्डी का श्वान प्रथम, सुभाष चंद का श्वान द्वितीय तथा सचिन का श्वान तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में वयस्क बुल टेरियर में सुभाष चंद के श्वान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि स्थानीय (गद्दी) नस्ल में प्रदीप सिंह का श्वान प्रथम, रीना देवी का श्वान द्वितीय तथा अंकित मौदगिल का श्वान तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक (पशुपालन एवं प्रजनन), बिलासपुर डॉ. के.एल. शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. रविंदर तथा डॉ. सुशील उपस्थित रहे।

============================================

पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 10 अप्रैल को जुखाला में होगा आयोजित
बिलासपुर, 6 अप्रैल:
उपमंडल बिलासपुर सदर में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु मित्र के दो पदों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण आगामी 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला में लिया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डाॅ. विनोद कुंदी ने बताया कि उपमंडल बिलासपुर सदर के अंतर्गत पशु चिकित्सालय नम्होल तथा पशु चिकित्सालय छकोह में पशु मित्र के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वह शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

===============================

चंबा जिला के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन से बच्चों ने प्राप्त किया ज्ञानवर्धक अनुभव

चंबा, अप्रैल 6-चंबा जिला के अंतर्गत विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में अध्ययनरत ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज बच्चों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रपति भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन कर उसके ऐतिहासिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण दल के प्रभारी एवं बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने राष्ट्रपति भवन के भव्य उद्यान, संग्रहालय, विभिन्न बैठक कक्षों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों का अवलोकन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के गाइड द्वारा बच्चों को राष्ट्रपति भवन की कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चों ने उपहार कक्ष में प्रदर्शित चंबा रूमाल को देखकर विशेष गर्व एवं उत्साह का अनुभव किया। राष्ट्रपति भवन की भव्यता और गरिमा को देखकर बच्चे अत्यंत प्रभावित एवं सम्मानित महसूस कर रहे थे।

इससे पूर्व बच्चों ने लाल किला, राजघाट एवं इंडिया गेट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने देश के गौरवशाली इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। दिनभर के भ्रमण के उपरांत बच्चों का रात्रि विश्राम नई दिल्ली के हिमाचल भवन में निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में कार्यान्वित महत्वाकांक्षी ‘सुख आश्रय योजना’ के अंतर्गत राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के अभिभावक के रूप में उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर रही है। यह पहल राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण के प्रति विशेष प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

इसी कड़ी में चंबा जिला के चार विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों के 35 बच्चे (24 लड़कियां एवं 11 लड़के) इस शैक्षणिक भ्रमण में भाग ले रहे हैं, जो 31 मार्च से आरंभ होकर 7 अप्रैल तक जारी रहेगा।

विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अपने जीवन का अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि इससे उन्हें देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को निकट से जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इस कल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है ।

============================================

हरोली उत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन आरम्भ
पहले दिन लगभग 25 कलाकारों ने लिया भाग

ऊना, 6 अप्रैल: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के लिए सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले कलाकारों के ऑडिशन सोमवार को लता मंगेश्कर भवन समूरकलां में आरम्भ हो गये। ऑडिशन के पहले दिन राज्य के विभिन्न ज़िलों से चयन के लिए आए लगभग 25 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह ऑडिशन मंगलवार 7 अप्रैल को भी जारी रहेंगे। ऑडिशन प्रात: 11 बजे आरंभ होंगे। उल्लेखनीय है कि हरोली उत्सव का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में किया जा रहा हैै।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में भी आवेदन कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।

वैसाखी पर्व से जुड़े हरोली उत्सव को इस बार पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से और अधिक आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। पहली बार इस उत्सव को ज़िला की पहचान सोमभद्रा नदी के तट पर आयोजित किया जा रहा है।
श्री शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुरूप उत्सव को सामूहिक जन भागीदारी के साथ भव्य तरीके से मनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रहे हैं।