चण्डीगढ़, 09.02.24- : द ट्रिब्यून इम्पलायज यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव में अनिल कुमार गुप्ता को लगातार छठी बार यूनियन का अध्यक्ष चुना गया जबकि रुचिका एम. खन्ना लगातार तीसरी बार महासचिव चुनी गयी। इसके अलावा 12 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के 25 सदस्यों को भी सर्वसम्मति से दो साल के कार्यकाल (2024-2026) के लिए चुन लिया गया। कर्मवीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेश मलिक व डॉ. जोगिंदर सिंह को यूनियन का उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में सचिव के रूप में सुशील कुमार तिवारी, कार्यालय सचिव अजय वर्मा, संयुक्त सचिव रमेश चंद शर्मा और प्रीतम सिंह, प्रचार/संगठन सचिव राजेश कुमार शर्मा और लवप्रीत सिंह और वित्त सचिव के रूप में सुश्री रितु शामिल हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों में विजय मोहन, रोहित अवस्थी, अमर सिंह वालिया, सुनील कुमार, उत्तमवीर सिंह दाऊं, अश्वनी कुमार मौर्य, हरदीप गुरु, पवन सिंह बड़थ्वाल, सोनिया शर्मा, धरमिंदर, अंजिव जसवाल, संजीव कुमार, कल्याण सिंह भैंसोड़ा, दपिंदर सिंह, अवनीश कुमार, ललित कुमार, अश्वनी कुमार दुबे, राज कुमार शर्मा, सुखविंदर सिंह मान, राजू, गोपाल चंद, सुरजीत सिंह, शिवालिक वर्मा, रणबहादुर तिवारी, सोमवीर सिंह को संघ को चुना गया। पीठासीन अधिकारी संदीप शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तरूण शर्मा और जोगिंदर भाटिया की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए।