चण्डीगढ, 15 अक्टूबर : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आजकल पत्रकारिता में अनेक चुनौतियां आ रही है। पत्रकारिता कलम से लेकर की- बोर्ड तक कई बदलाव आए है। इस बदलाव में कौन पहले की चुनौती भी सामने आ रही है। इसके अलावा स्टोरी को मोल्ड करने लगे है। इसके लिए पत्रकारों को फील्ड में ही सीखने को मिलता है। इसलिए पत्रकारों को स्पष्ट, पारदर्शी ढंग से संतुलन बनाए रखते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा मीडिया के समक्ष चुनौतियों बारे राज्य स्तरीय अधिवेशन, सम्मान एवम संगोष्ठी समारोह में बोल रहे थे। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व सांसद कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से निरंतर प्रकाशित हो रहे लगातार अखबारों के संपादकों को सम्मानित किया। इनमे नरेंद्र सिंह भाटिया सिटी मीडिया अंबाला, सुरेंद्र भाटिया पलपल, देवेंद्र उप्पल पाठक पक्ष, अजय भाटिया जगत क्रांति, कैलाश जैन अर्थ प्रकाश, श्रीभगवान वशिष्ठ दैनिक चेतना, अनिल आर्य गुडग़ांव टूडे, राजेश कुमार समाचार क्यारी, श्रीकांत आर्य नया लोकयुक्त, यादराम बंसल गुडग़ांव मेल, रूपेश बंसल सत्यजय टाईम्स शामिल है। संगोष्ठी में हिन्दुतान टाइम्स के सम्पादक रमेश विनायक, दैनिक ट्रिब्यून के सम्पादक नरेश कौशल, अजीत समूह के कार्यकारी सम्पादक सतनाम सिंह मानक ने पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर आ रहे बदलावों और मीडिया के समक्ष चुनौतियां का व्यापक उल्लेख किया। आईजेयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवास रेड़ी, पूर्व अध्यक्ष एस एन सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव बलविन्द्र जम्मू, प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह बराड़, प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक, प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र गोयल ने भी पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों व बदलते माहौल पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक शब्दावली का इनपुट किसी भी व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला सकता है। इस पर जरूर विचार करना चाहिए। सभी को मिलकर पत्रकारिता के एथिक्स को बनाए रखने का कार्य करना चाहिए तभी सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ सकते है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में भविष्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। हर प्रकार की खबर में सही प्रकार के तथ्यों को मेंटेन रखना जरूरी है तभी सच्चाई आम नागरिकों तक पहुंचाई जा सकती है। इसके लिए एडवांस पारदर्शिता की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए सोशल मीडिया का इनपुट सदैव बना रहेगा। इसके लिए गुणवत्ता भी बनाकर रखनी होगी।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा विभाग भी पत्रकारों की सुविधाओं के लिए जिला स्तर पर मीडिया सेंटर खोलने का कार्य कर रहा है। इसलिए पत्रकारों को साफ ईमानदारी से आगे बढऩे के लिए कार्य करते रहना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में पत्रकारों की पेंशन 10 हजार से 15 हजार रुपए बढ़ाई गई। इसके अलावा कई प्रकार की सुविधाएं पत्रकारों को दी जा रही है। उन्होंने यूनियन की मांग पर जल्द ही कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने और अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपए एवं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। चौटाला ने कहा कि एचएसवीपी के प्लाटों में 20 प्लाट पत्रकारों, वकील, न्यायाधीशों के लिए अलग अलग निर्धारित किए गए है। यह सुविधा जिला स्तर पर भी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएगे। उन्होंने यूनियन को पंचकूला में मीडिया सेंटर खोलने बारे कार्रवाई करने को कहा। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारिता व्यवसाय में माध्यम बदलते रहते हैं लेकिन कभी खत्म होने वाला नहीं है। बल्कि इसमें सुनहरा भविष्य है। कोरोना काल में भी टेडिशन मीडिया के मानक पर लोगों में विश्वास कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों तक वास्तविक कंटेंट पहुंचे तभी उस खबर एवं स्टोरी की विश्वसनीयता बढ़ती है। पत्रकारों को अपने कार्य में पूर्ण दक्ष होना अनिवार्य है तभी अपना भविष्य ओर अधिक खुशहाल और सुखमय बना सकते है। उन्होंने यूनियन की मांग पर रेलवे पास जारी करने और टोल टैक्स में छूट का लाभ देने बारे बातचीत करने का आश्वासन दिया।
15सीएचडी
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व चेयरमैन बलवंत तक्षक
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व सांसद कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित करते हुए।